फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ई-ट्रेडिंग के विरोध में अनाज मंडी में आढ़तियों ने किया विरोध प्रदर्शन

ई-ट्रेडिंग के विरोध में अनाज मंडी में आढ़तियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 11 Apr 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
ई-ट्रेडिंग के विरोध में अनाज मंडी में आढ़तियों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। किसानों की फसल की ई-ट्रेडिंग के खिलाफ प्रदेश के आढ़तियों ने बुधवार को हड़ताल कर गेहूं खरीद का बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार आढ़तियों की मांगे नहीं मान लेती, तब तक कोई भी आढ़ती किसानों की गेहूं की फसल नहीं लेगा।
शहर अनाज मंडी में मार्केट कमेटी ऑफिस परिसर में बुधवार को आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान दूनीचंद दानीपुर, मंडी प्रधान मक्खन लाल, सेक्रेटरी जगदीश अनेजा, प्रेम सागर, अश्वनी गौरव गुप्ता, सहित मंडी के सभी आढ़ती धरने पर बैठे। प्रधान दूनीचंद ने कहा कि आढ़तियों में इस बात को लेकर नाराजगी कि खुद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि सरकार ई-ट्रेडिंग नहीं करेगी, लेकिन इसके बावजूद अधिकारी आढ़तियों की नहीं सुन रहे। उन्होंने कहा कि ई-खरीद की व्यवस्था बिल्कुल भी सही नहीं है। बीते दिन कुरुक्षेत्र में हुई आढ़तियों की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि यदि सरकार ने ई-खरीद का फैसला वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर के आढ़ती गेहूं की खरीद न कर आंदोलन करेंगे। आढ़तियों का कहना है कि उन्हें पुरानी व्यवस्था के तहत की पेमेंट दी जाए।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि सरकार मंडी व्यवस्था को बंद करके किसानों और उपज को बढ़े कारपोरेट घरानों को देने पर तुली है और ई-खरीद की व्यवस्था को लागू करना चाहती है। पुरानी व्यवस्था को छोड़कर अब मार्केट कमेटी के सचिवों को आदेश दिए गए हैं कि फार्म जे व आई खुद आढ़तियों को ही जरनेट करने होंगे, जिसमें वह मार्केट कमेटी की मदद ले सकते हैं यानी सरकारी अधिकारी अनाज मंडियों में ई-ट्रेडिंग को लागू करने पर तुले हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने सभी मार्केट कमेटी सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था को हर हाल में लागू करना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं करेंगे गेहूं की फसल की खरीद
बराड़ा। कस्बा के आढ़तियों ने अनाजमंडी में प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन बराड़ा प्रधान कवजीत सिंह विर्क ने की। प्रदर्शन में काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। आढ़तियों ने कहा कि इस समय गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन आढ़ती ई-ट्रेडिंग प्रणाली का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अगर सरकार ई-ट्रेंडिग के बारे में अपना रुख स्पष्ट नहीं करती तब तक फसल की खरीद कोई भी आढ़ती नहीं करेगा। इस मौके पर आढ़ती सीता राम पाहवा, रविंद गर्ग, कुनाल, धर्म पाल सिंह, प्रमोद कुमार सिंगला, धर्म पाल सिंगला, राजेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed