फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्रक चालक की लापरवाही ने छीन ली मासूम की जिंदगी और हो गया फरार

ट्रक चालक की लापरवाही ने छीन ली मासूम की जिंदगी और हो गया फरार

Mon, 22 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक की लापरवाही ने छीन ली मासूम की जिंदगी और हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। दुर्गयाना कॉलोनी बोह स्थित अपनी ससुराल से पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर अपने घर जीरकपुर जा रहे सतीश कुमार के बेटे को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सतीश कुमार अपनी बेटी को दुर्गयाना कॉलोनी में ही छोड़ दिया था, जहां उसने कुछ दिन और रहने की जिद की थी। हादसे के बाद से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है, जबकि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार (31) निवासी दशमेश इनक्लेव डकौली जीरकपुर ने बताया कि उसकी शादी दुर्गयान कॉलोनी बोह की रहने वाली नीतू से हुई है। उसके पास सात साल की लड़की दीक्षा व साढ़े चार साल का बेटा हिमांशु है। उसने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके आई थी। रविवार को वह अपनी ससुराल आया और पत्नी व बेटे सहित जीरकपुर जाने की तैयारी की। इस दौरान बेटी दीक्षा ने यहीं रहने की जिद की, जिसके बाद वह पत्नी व बेटे को लेकर बाइक से जीरकपुर के लिए चल दिया। उसने बताया कि वह बाइक पर स्टाफ रोड से डीलक्स ढाबे के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रॉला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सभी बाइक से गिर गए, उनका बेटा हिमांशु आगे टंकी पर बैठा था और वह उछलकर नीचे गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने हिमांशु को कुचल दिया। इससे हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल लाया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। साढ़े चार साल के बच्चे हिमांशु की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, वे सिविल अस्पताल कैंट पहुंच गए। यहां पर सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, एक की मौत, आठ घायल (फोटो नंबर : 34, 47 व 48)
मुलाना। जगाधरी-अंबाला मार्ग स्थित हमीदपुर गांव के पास एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि यह सभी एक रस्म क्रिया में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार पाला राम निवासी खुड्डा कलां अपने परिवार के साथ ऑटो से अपने रिश्तेदारी मनका गांव में रस्म क्रिया पर गया था। शाम के वक्त जब वह लौटे तो गांव हमीदपुर के पास एक खड़े ट्रक से ऑटो टकरा गया। इस हादसे में पाला राम की मौत हो गई। हादसे में पाला राम का बेटा प्रवीण कुमार सहित नीलम रानी, पोती परी (6), शिक्षा, चालक सुशील कुमार, शिक्षा देवी, लीला देवी, बाला देवी घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल कराया, जबकि पाल राम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुलाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed