फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   धान की फसल में तेला बीमारी, किया अलर्ट

धान की फसल में तेला बीमारी, किया अलर्ट

Sat, 22 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
धान की फसल में तेला बीमारी, किया अलर्ट
धान की फसल में तेला बीमारी, अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। कृषि विभाग के एसडीओ डा. जसविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि इन दिनों धान की फसल में कुछ खेतों में पौधों का तेला नामक बीमारी आई हुई है। सफेद पीठ वाला व भूरा तेला पौधों के तने के निचले भाग में रस चूसते हैं। इनके आक्रमण के कारण फसल पीली होकर सूख जाती है। आक्रमण गोलाकार टुकड़ियों में शुरू होता है जोकि धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। इसे हॉपर बर्न के नाम से जाना जाता है। उपमंडल के कई गांवों में इस कीट के लक्षण खेतों में देखने को मिले हैं। एसडीओ ने बताया कि किसान 5-10 हॉपर प्रति पौधा नजर आने पर 330 डस बुप्रोफेजिन या 250 डस डाइक्लोरवास (नूवान) 76 ईसी को 20 किलोग्राम रेत में मिलाकर खड़े पानी में प्रति एकड़ छिड़काव करें। इस कीटनाशकों का छिड़काव पौधे के निचले भाग की तरफ करें। आवश्यकता अनुसार 10 दिन बाद कीटनाशक बदलकर फिर स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed