{"_id":"5aa582ee4f1c1ba7758b4f2a","slug":"161520796398-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- बच्ची से दुष्कर्म का मामला -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- बच्ची से दुष्कर्म का मामला -
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, अब मांग रहा माफी
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना (अंबाला)।
मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को छह साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मोनू (26) को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित बच्ची का सिटी सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जिसकी हालत सामान्य बताई गई है।
ज्ञात रहे कि मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को छह साल की बच्ची गली में खेल रही थी। इस दौरान मोनू आया और बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया। जानकारी मुताबिक बच्ची को इस आरोपी ने कुछ खाने का सामान दिलाया और खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को न पाकर परिजन उसे ढूंढ रहे थे कि करीब तीन घंटे के बाद बच्ची घर पहुंची। परिजनों ने देखा कि बच्ची के चेहरे पर काटने, नोचने जैसे निशान हैं। जब बच्ची से परिजनों ने पूछा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जिसके बाद मुलाना पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया।
उधर, पुलिस के मुताबिक आरोपी मोनू अब पुलिस प्रशासन से माफी मांग रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जो अपराध मोनू ने किया है, उसे माफी नहीं बल्कि सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि लोगों को सबक मिले।
विज्ञापन
मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी मोनू को रविवार दोपहर अंबाला कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को अदालत ने जेल भेजा है। दूसरी ओर बच्ची का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।