{"_id":"59b17d624f1c1bfb7f8b4bac","slug":"161504804194-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में महिला ने रोया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में महिला ने रोया दुखड़ा
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर..9 व 11
जनता दरबार में महिला ने रोया दुखड़ा
महेश नगर थाना सब इंस्पेक्टर पर लगाए धमकाने के आरोप
- दरबार में चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग लेकर पहुंची थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज की ओर से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में वीरवार को लगे जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंची महिला ने महेश नगर थाना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। फरियादी महिला ने मंत्री से महेश नगर थाना के कार्यवाहक प्रभारी रहे व मौजूदा सब इंस्पेक्टर पर चोरी का मामला दबाने व उसे धमकाने के आरोप लगाए।
महिला का कहना था कि मोती बाग में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई को लेकर कई बार थाने गई तो कार्यवाहक प्रभारी ने मामले को गोलमोल करना चाहा और दोबारा से आने पर धमकाया भी। मंत्री अनिल विज ने महिला की फरियाद पर तुरंत महेश नगर थाना प्रभारी राम निवास को तलब कर मामले की जांच करने को कहा। उन्होंने संबंधित सब इंस्पेक्टर को अपने व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी। इसी प्रकार एक अन्य महिला व उसकी बेटी भी महेश नगर थाना क्षेत्र के ही रामगढ़ माजरा इलाके से मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची। फरियादी महिला व उसकी बेटी ने मंत्री के समक्ष महेश नगर थाना प्रभारी पर ही मामले में उचित कार्रवाई न करने की बात कही और इलाके के कुछ भाजपा कार्यकर्ता सकी ओर से धमकाने के भी आरोप लगाए। महिला का आरोप था कि इलाके के करीबन 10-15 लोगों ने मारपीट की थी और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टा उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है। मंत्री ने थाना प्रभारी को मामले की गंभीरता के जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने दरबार में 249 समस्याएं सुनीं। इस मौके पर एसडीएम सुभाष सिहाग, ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह, डीएसपी सुरेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
बिजली निगम के अस्थायी कर्मी पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश
गांव मच्छौंडा के रिंकू ने शिकायत रखी थी कि बिजली निगम के अस्थायी कर्मी संदीप कुमार ने उनके घर आकर बिजली के बिल की 60 हजार रुपये की राशि तुरंत भरने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसा न करने पर उनका मीटर उतार लिया जाएगा। परिजनों ने उसे 60 हजार रुपये दे दिए लेकिन उसने यह राशि विद्युत निगम के खाते में जमा नहीं करवाई। विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता कशिश मान ने बताया कि इस अस्थायी कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करें।
विज्ञापन
---
योग्यता और मेरिट के आधार पर नौकरियां : विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दरबार में पत्रकारों को बताया कि सरकारी नौकरी के लिए अब किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो युवा लिखित परीक्षा में अपनी योग्यता सिद्ध करेंगे और उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट बनाकर पारदर्शी तरीके से नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर दुकानदारी होती रही है लेकिन वर्तमान सरकार योग्यता और मेरिट के आधार पर नौकरियां दे रही है।