फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिला कांग्रेस पदाधिकारी बोली करेंगी प्रदर्शन

महिला कांग्रेस पदाधिकारी बोली करेंगी प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस पदाधिकारी बोली करेंगी प्रदर्शन
साहा/अंबाला कैंट। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे का नाम चंडीगढ़ में छेड़छाड़ मामले में सामने आने के बाद अब विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार जिले भर में कांग्रेस नेताओं ने इस घटना पर रोष जताया वहीं प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस मुलाना हलका प्रधान दुष्यंत चौहान की अगुवाई में साहा चौक पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला फूंका युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी दुष्यंत राणा, सिमरनजीत सिंह, एडवोकेट नवदीप, मुकेश, शंटी धीमान, जगा खैरा, विजेंद्र गिल, प्रताप राणा और लखविंद्र आदि ने कहा कि बीती रात बराला के बेटे ने जो हरकत की है वह शर्मनाक है। युवा कांग्रेस नेता दुष्यंत चौहान ने कहा कि बराला को पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस आईटी सेल की अध्यक्ष
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस आईटी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा नेता को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश भाजपा प्रमुख का बेटा महिला सम्मान की सड़कों पर धज्जियां उड़ा रहे हैं और ऐसे में कैसे प्रदेश को सुरक्षित कहा जा सकता है। यह मामला गंभीर है और कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं रहेगी। महिला सुरक्षा का यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का सम्मान नहीं करती भाजपा
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वेणु अग्रवाल ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान की नजर से नहीं देखती। केवल बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के बेटे द्वारा की गई यह हरकत शर्मनाक है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस जल्द विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करेगी।

प्रदेश में सुरक्षित नहीं माहौल
महिला कांग्रेस की पदाधिकारी रेखा पुरूथी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं से छेड़खानी की लगातार घटनाएं हो रही हैं। अब भाजपा नेताओं के बच्चे शर्मनाक घटनाओं में शामिल हो रहे हैं। यह महिला सुरक्षा का मसला है और भाजपा को इसपर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed