फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अपराध संक्षिप्त

अपराध संक्षिप्त

Sun, 23 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अपराध संक्षिप्त
अंबाला कैंट। गांव धुरकड़ा में एक महिला पर डंडो से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव धुरकड़ा निवासी सतनाम सिंह को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि मारपीट के मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना सदर अंबाला में गांव धुरकड़ा निवासी पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 जुलाई को आरोपी सतनाम, कुलदीप, प्रदीप व आरोपी महिला वासीयान गांव धुरकड़ा ने 17 जुलाई को गांव धुरकड़ा में उसे डंडों से मारपीट कर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


दहेज हत्या आरोपी जेल भेजे
अंबाला कैंट। गांव नग्गल में विवाहिता की फांसी लगाकर हुई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए गांव नग्गल निवासी आरोपी धर्मपाल व नारायण को करधान मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। शिकायतकर्ता गांव मंगलई निवासी संजीव कुमार ने थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव नग्गल की आरोपी पति धर्मपाल, ससुर नारायण व सास ने उसकी बहन से अधिक दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। तंग आकर उसकी बहन ने 21 जुलाई को गांव नग्गल में स्थित घर में स्वयं को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पशु क्रूरता अधिनियम मामले में आरोपी काबू
अंबाला कैंट। थाना नग्गल के क्षेत्र मटहेेड़ी चौक के नजदीक पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए ट्रक चालक आरोपी साजिद व आस मोहम्मद को काबू कर लिया। इन आरोपियों को 7 कटड़े 4 कटडिय़ां, 06 भैंसों व एक भैंसा से भरे ट्रक सहित मटहेड़ी चौक से गिरफ्तार कर थाना नग्गल में मामला दर्ज किया था। शनिवार आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी के अलग-अलग दो मामले दर्ज
अंबाला कैंट। धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। पहले मामले में शिकायतकर्ता अंबाला सिटी निवासी पार्षद दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी एयरटेल कर्मचारी व क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंबाला ने 10 जून 2017 से 12 जून 2017 के दौरान सरकारी महावीर पार्क महावीर नगर पैट्रोल पंप के पीछे बिना किसी की अनुमति के एयरटेल कंपनी का टावर लगाने की कोशिश कर धोखाधड़ी की है। बता दें कि इस मामले की शिकायत दलजीत सिंह ने निगम अधिकारियों के अलावा पुलिस से भी की थी। उनका आरोप था कि मिलीभगत के चलते यहां पर टॉवर लगाने का प्रयास किया गया और विरोध होने पर कार्य को रोक दिया था। उन्होंने मामले में गहन जांच की मांग की थी। जिसपर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं नग्गल थाने में शिकायतकर्ता गांव नन्यौला निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि कैथल के गांव बालू निवासी आरोपी एकता नाथ 30 अप्रैल 2017 को गांव नन्यौला से उसकी कार विटारा ब्रेजा धोखे से ले गया जो अब तक उसकी कार वापस नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed