{"_id":"5aaabe804f1c1bc0078b572d","slug":"151521139328-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासनों से असंतुष्ट रोडवेज कर्मचारियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासनों से असंतुष्ट रोडवेज कर्मचारियों का धरना शुरू
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्वासनों से असंतुष्ट रोडवेज कर्मचारियों का धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी मांगें मनवाने के लिए वीरवार से अनिश्चित कालीन क्रमिक धरना शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता प्रधान रमेश श्योकंद और संचालन सचिव महावीर पाई ने किया। गुरुवार को धरने में कृष्ण खुराना, संजय, वीरभान, बलराज, बशीर अहमद पांच सदस्य बैठे।
प्रधान रमेश श्योकंद ने बताया कि यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर जनवरी 2017 में महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा था। यह मांग पत्र श्रम आयोग को भी भेजा गया था। एक साल से ज्यादा समय होने के बाद भी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसके बाद बीती 26 फरवरी को महाप्रबंधक और कर्मचारी यूनियन के बीच हुई वार्ता में महाप्रबंधक ने एक सप्ताह में सभी मांगों और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी कर्मचारियों की किसी भी समस्या को हल नहीं किया गया। यूनियन ने नौ मार्च को दोबारा धरने का नोटिस दिया। इसके बाद 14 मार्च को महाप्रबंधक ने यूनियन को बुलाकर बातचीत की। इसमें भी महाप्रबंधक ने केवल आश्वासन ही दिया। इससे असंतुष्ट यूनियन कर्मचारियों ने 15 मार्च से धरना शुरू करने का एलान कर दिया।
पेहवा में मेले की वजह से पांच कर्मी बैठेंगे धरने पर
वीरवार को शुरू हुए धरने में वरिष्ठ उपप्रधान वीरभान ने कहा कि 15 मार्च से शुरू हो रहे पेहवा चौदस मेले की महत्ता और श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ने आए, इसलिए फैसला लिया है कि 18 मार्च तक मेले के दौरान केवल पांच कर्मचारी ही धरने पर बैठेंगे। 18 मार्च को यूनियन अपने आंदोलन को तेज करेगी।