फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   चैंपियन बनने के लिए आज मैदान में उतरेंगी टीमें

चैंपियन बनने के लिए आज मैदान में उतरेंगी टीमें

Mon, 27 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
चैंपियन बनने के लिए आज मैदान में उतरेंगी टीमें
चैंपियन बनने के लिए आज से मैदान में उतरेंगी हॉकी टीमें
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
63वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिता 27 नवंबर से शुरू हो जाएगी। शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। दो दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 31 टीमें अंबाला सिटी में पहुंच चुकी हैं। आयोजन कमेटी के सदस्य भी इस प्रतियोगिता को लेकर जुटे हैं।

ज्ञात रहे कि स्कूल नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन अंबाला में पहली बार हो रहा है। शनिवार से अंबाला में टीमों का आना शुरू हो जाएगा। इस नेशनल टूर्नामेंट में 977 खिलाड़ी अंबाला पहुंचेंगे। लड़के और लड़कियों के दोनों वर्गों में खिलाड़ियों की संख्या 18-18 है, जबकि कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जिनमें इन खिलाड़ियों की संख्या 16 अथवा 17 हैं। कुल मिलाकर अंडर-17 गर्ल्स में 443 खिलाड़ी और ब्वॉयज में 534 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता सिटी के तीन हॉकी मैदान और शाहाबाद के हॉकी मैदान में खेली जाएगी। पहले चार दिन लीग आधार पर मैच होंगे, जबकि इसके बाद नॉकआउट स्टेज होगी।
विज्ञापन


हरियाणा के लिए राह आसान नहीं
यह प्रतियोगिता हरियाणा के लिए आसान नहीं मानी जा रही है। प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में मध्य प्रदेश तथा लड़कियों में झारखंड वर्तमान चैंपियन हैं। लड़कों के वर्ग में हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा, जबकि लड़कियां में पहले चार स्थानों में अपनी जगह नहीं बना पाया। हालांकि अब हरियाणा को अंडर-17 लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन फाइनल जीतने की राह हरियाणा के लिए काफी कठिन रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमों का आना दिनभर जारी रहा। टीम आफिशियल के साथ आयोजन कमेटी की मीटिंग भी हुई। सोमवार को प्रदेश के शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। आयोजन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
- राजेंद्र सिंह जिंदू, एईओ स्पोर्ट्स, शिक्षा विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed