{"_id":"6acc02dc7814378c87020b24","slug":"100-people-got-themselves-examined-in-the-health-camp-ambala-news-c-36-1-amb1001-171103-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगों ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगों ने कराई जांच
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शारदीय नवरात्र पर विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन परिवार और सरस्वती सरोवर ट्रस्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर, जैन कॉलेज रोड के प्रांगण में आयोजित हुआ। संगठन के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ और कुशल चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। धनवंतरी पंचकर्म आरोग्य सेंटर में क्षेत्र के 100 से अधिक जरूरतमंदों ने लाभ उठाया। संवाद
महाराजा अग्रसेन जयंती पर हुआ झंडा पूजन
अंबाला। अग्रवाल सभा द्वारा रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्व प्रधान सुभाष गोयल ने बताया कि कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हआ। सुबह 9:30 बजे झंडा पूजन व जलपान के बाद शाम 7:30 बजे भजन संध्या और रात्रि भोज आयोजित किया गया। इस मौके पर गणमान्यों ने शिरकत की। वहीं समारोह में में पूर्व पदाधिकारी हंसराज अग्रवाल, भूषण गुप्ता, प्रदीप गोयल, राजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता व अनिल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
श्री खाटू श्याम संकीर्तन में गूंजे बाबा के जयकारे
अंबाला सिटी। घासमंडी क्षेत्र में श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शाम ठीक 7:30 बजे प्रज्ज्वलित अखंड ज्योत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सुरीले भजन गायकों ने बाबा श्याम के चरणों में एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। फूलों से सजे बाबा के अलौकिक दरबार और दिव्य श्रृंगार ने हर किसी का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्याम बाबा की जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में पहुंचे भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में हुआ गुरमत समागम
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में रविवार शाम 7:30 बजे साप्ताहिक गुरमत समागम का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। समागम के दौरान काफी संख्या में संगतों ने शिरकत कर गुरु चरणों में माथा टेका। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से आए प्रसिद्ध कथावाचक भाई निशान सिंह ने कथा विचार साझा किए। उन्होंने संगतों को गुरुबाणी के उपदेशों पर चलने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और नाम जपकर जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। समागम के उपरांत संगतों में अटूट लंगर भी बरताया गया। संवाद