{"_id":"6acc02b1d9ae819eb7020374","slug":"39-mm-of-rain-brought-down-the-temperature-by-7-degrees-ambala-news-c-36-1-amb1002-171089-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 39 मिलीमीटर बारिश से 7 डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 39 मिलीमीटर बारिश से 7 डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
- छावनी व सिटी के निचले इलाकों में हुआ जलभराव
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। रविवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश का दौर शाम 4 बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। इस दौरान 39 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे अचानक से सर्दी बढ़ गई है। इस दौरान बिजली भी कड़की।
बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई। अंबाला सिटी और अंबाला कैंट के कई हिस्सों में लोगों को जलभराव के कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंबाला सिटी के नदी मोहल्ला क्षेत्र में गलियों में पानी भर गया। सिविल सर्जन दफ्तर के सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव देखा गया। जगाधरी रोड जाने वाले रास्तों पर भी पानी जमा होने से वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर धूप न निकलने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री लुढ़ककर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
13 अक्तूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आगामी 13 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है। इसके तुरंत बाद, 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 14 से 16 अक्टूबर के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर आंशिक बदरी, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे पारे में और गिरावट आ सकती है।