{"_id":"598757d04f1c1b8d448b4751","slug":"151502042064-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कैंट, सिटी व बराड़ा उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुई थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कैंट, सिटी व बराड़ा उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुई थी परीक्षा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर...38, 39
16 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, शहर में जाम से बुरे हाल
- कैंट, सिटी व बराड़ा उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुई थी परीक्षा
- परीक्षा समाप्त होने के बाद हाइवे पर वाहनों की लगी कतारें
- प्राइवेट व सरकारी बसों के ऊपर सफर करने को मजबूर हुए परीक्षार्थी
6 अगस्त
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परिवहन विभाग में वाहन चालक के पदों की भर्ती हेतू आयोजित परीक्षा ने रविवार प्रशासन द्वारा परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की पोल खोल दी। परीक्षा केंद्रो तक प्रशासन की ओर से व्यवस्था दिखाई दी। जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई तो चारों ओर अव्यवस्था का आलम रहा। परीक्षा केंद्रों से लेकर बस स्टैंडो तक सभी जगह जाम से हालात बदत्तर हो गए। जगह-जगह जाम होने के कारण हाइवे पर रेंगते हुए दिखाई दे रहे थे।
उधर, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर भी परीक्षाथियों की भीड़ बेकाबू होती दिखाई दे रही थी। हालात तो इस कदर बिगड़ चुके थे परीक्षार्थी मजबूरन प्राइवेट व सरकारी बसों के ऊपर चढ़कर जान हथेली पर डालकर सफर करने को मजबूर थे। कहीं न कहीं चाक चौराहों पर ट्रैफिक सुधार की व्यवस्था कम होने के कारण ट्विनसिटी के लोगों सहित छात्रों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा, जबकि कई जगह तो मजबूरन ट्रैफिक पुलिस को यातायात डायवर्ट कर वाहनों को निकालकर जाम खुलवाना पड़ा। दरअसल, कैंट, सिटी व बराड़ा उपमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परिवहन विभाग के वाहन चालकों की परीक्षा करवाई गई थी। इस परीक्षा में अपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। इस परीक्षा के करीबन 16 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की शुरूआत में ही परीक्षार्थियों से परीक्षा केन्द्र के अंदर पैन, पैंसिल के साथ-साथ अंगूठी, चूडिय़ां, चेन व कलाई घड़ी भी ले जाने से पूरी तरह रोका गया। उधर, परीक्षा केंद्रों के आसपास व बाहर दुकानदार परीक्षार्थियों से मोबाइल व सामान जमा करने के नाम पर मनमाने दाम कुटते हुए दिखाई दे रहे थे।