फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सुबह की घटना, शाम तक पुलिस नहीं आई मौके पर

- सुबह की घटना, शाम तक पुलिस नहीं आई मौके पर

Sun, 25 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
- सुबह की घटना, शाम तक पुलिस नहीं आई मौके पर
कार की सफाई का बहाना, ले उड़ा वरना कार
विज्ञापन


बराड़ा।
कस्बा में थाना से कुछ ही दूरी पर एक दुकान मालिक की सफेद रंग की वरना कार युवक ले कर फरार हो गया। कार मालिक ने युवक की मदद करने के लिए उसे कार साफ करने को कहा, मगर मौका पाते ही युवक ने अपना रंग दिखाया और कार सहित मौके से फरार हो गया। मगर युवक की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई।
आरोप है कि पुलिस को सुबह सूचना देने के बावजूद भी पुलिस शाम तक मौके पर नहीं पहुंची थी। बराड़ा के रहने वाले बलवंत राय का घर जैन पेट्रोल पंप के पास है। घर के बाहर ही दुकान है। बलवंत राय ने बताया कि दुकान पर सुबह आठ बजे एक युवक आया बोला वह मेहनत मजदूरी कर पेट पालता है, वह खड़ी कार को साफ कर देगा। बलवंत उसकी बातों में आ गए बोले कार बाहर खड़ी है सफाई कर दो इतना कह कर वह दुकान के अंदर चले गए। कुछ देर में बलवंत राय का बेटा अनिल आया तो उसने देखा कि कार मौके पर नहीं है। उसने तुरंत पिता को इसकी जानकारी दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जब फुटेज देखी तो पता चला कि युवक ने काउंटर से पहले कार की चाबी चुपके से निकाली ली जिसके बाद हजारों मूल्य का रेबन का चश्मा भी निकाला। इसके बाद वह मौके से कार लेकर फरार हो गया। अनिल ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर क्षेत्र में कार की तलाश भी की, मगर कार नहीं मिली। परिवार का आरोप था कि मामले की जानकारी बराड़ा पुलिस को देने के बावजूद भी शाम सात बजे तक मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


लड़की बिठाकर ले गया युवक
अनिल ने बताया कि उसने बस स्टैंड पर जाकर कार के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि कुछ समय पहले एक सफेद रंग की कार में सवार युवक बस स्टैंड पर आया था। लोगों ने बताया कि कार बस स्टैंड पर आते ही बस स्टैंड पर पहले से ही खड़े दो युवक व एक लड़की कार में सवार होकर मौके से चले गए। अनिल ने बताया कि उसने काफी खोजबीन की मगर कार नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुझे जानकारी मिल चुकी है। दरअसल थाने में कई केस आए हुए हैं। इस लिए मौका पर जाने में देरी हो गई।
- सुनील कुमार, एसएचओ, बराड़ा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed