{"_id":"6a3ed3e130ac88e1f306e633","slug":"15000-students-formed-a-human-chain-declaring-we-are-drug-free-ambala-news-c-36-1-amb1002-165399-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 15 हजार विद्यार्थियों ने बनाई हम नशा मुक्त हैं की मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 15 हजार विद्यार्थियों ने बनाई हम नशा मुक्त हैं की मानव शृंखला
विज्ञापन
वी आर ड्रग फ्री की मानव श्रृंखला को दिखाते बच्चे। स्कूल
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा। अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर द कलगीधर ट्रस्ट की ओर से संचालित 121 अकाल एकेडमियों के 15,000 से अधिक विद्यार्थियों ने नशामुक्ति के खिलाफ एक अनूठी मुहिम चलाई।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के छात्रों ने सुबह ठीक 8:00 बजे अपने-अपने परिसरों में एकजुट होकर हम नशामुक्त हैं की विशाल मानव शृंखला बनाई। इस आयोजन का उद्देश्य वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में अपना नाम दर्ज कराना है। अंबाला जिले की माजरी और होली (बराड़ा) अकाल एकेडमी के बच्चों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्या रमिंदरजीत कौर उपस्थित रहीं।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। साथ ही नशे के खिलाफ सभी छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है जिससे न केवल नशा करने वाले व्यक्ति बल्कि उनके साथ-साथ उनके परिवार, समाज व राष्ट्र को भी हानि है।