{"_id":"6b074383aed224f3870ee5cf","slug":"15-trains-will-be-affected-from-december-6-to-13-ambala-news-c-36-1-amb1001-173183-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 6 से 13 दिसंबर तक 15 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 6 से 13 दिसंबर तक 15 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल अंतर्गत यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से जुड़े प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 6 से 13 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान सात ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि तीन ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द और कई ट्रेनों को री-शेड्यूल व रेगुलेट किया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्री असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस एप/वेबसाइट से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।
-- --
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 64502 अंबाला-सहारनपुर मेमू 6 से 13 दिसंबर तक, 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 6, 7, 8, 10 और 13 दिसंबर को और ट्रेन नंबर 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 6, 7, 8, 9 और 12 दिसंबर को, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 13 दिसंबर को,12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 13 दिसंबर,14331 दिल्ली जंक्शन-कालका एक्सप्रेस 12 दिसंबर, 14332 कालका-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
-- --
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
ट्रेन नंबर 64513 सहारनपुर-नंगल डैम 6 से 13 दिसंबर तक यह ट्रेन सहारनपुर के बजाय अंबाला कैंट से ही चलेगी। ट्रेन सहारनपुर से अंबाला कैंट के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 10, 11 और 12 दिसंबर को सहारनपुर जंक्शन पर ही समाप्त होगी, यह ट्रेन सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी। 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 11, 12 और 13 दिसंबर को चंडीगढ़ के स्थान पर सहारनपुर जंक्शन से संचालित होगी।
-- --
देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 13 दिसंबर को अपने निर्धारित समय सुबह 9:50 के बजाय 60 मिनट की देरी से 10:50 बजे रवाना होगी। 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 10 दिसंबर को 180 मिनट (सुबह 10:15 बजे) और 12 दिसंबर को 240 मिनट की देरी से (सुबह 11:15 बजे) चलेगी। इसके अलावा 9 दिसंबर को इसे मुरादाबाद मंडल में 45 मिनट तक नियंत्रित (रेगुलेट) कर चलाया जाएगा। 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 11 दिसंबर को 100 मिनट की देरी से सुबह 8:55 बजे रवाना होगी। 12325 कोलकाता-अंब अंदौरा एक्सप्रेस 10 दिसंबर को 120 मिनट की देरी से सुबह 9:40 बजे प्रस्थान करेगी। 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 12 दिसंबर को 180 मिनट की देरी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी।