फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ठंड में टाट-पट्टी पर बैठकर पढने को मजबूर मासूम, डीईओ बोलीं- डिप्टी डायरेक्टर को है जानकारी

ठंड में टाट-पट्टी पर बैठकर पढने को मजबूर मासूम, डीईओ बोलीं- डिप्टी डायरेक्टर को है जानकारी

Thu, 27 Dec 2018 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ठंड में टाट-पट्टी पर बैठकर पढने को मजबूर मासूम, डीईओ बोलीं- डिप्टी डायरेक्टर को है जानकारी
पारा 5.2 डिग्री, ठंड में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर मासूम, डीईओ बोलीं- डिप्टी डायरेक्टर को है जानकारी
विज्ञापन

स्कूलों के प्रिंसिपल बोले- कई बार विभाग को भेज चुके हैं डिमांड, खमियाजा भुगत रहे विद्यार्थी
तरुण अग्रवाल
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की सुस्ती सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। जहां धुंध व ठंड में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, वहीं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी फर्श पर टाट-पट्टी बिछाकर उस पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने सरकारी स्कूलों का दौरा किया तो वास्तविकता सामने आ गई। वहीं इस संबंध में डीईओ के जवाब ने स्तब्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में डिप्टी डायरेक्टर को भी जानकारी है। मजबूरी में विद्यार्थियों को टाट पर बिठाना पड़ रहा है। बुधवार को अंबाला को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों से अच्छे परिणाम की आस है लेकिन स्वयं शिक्षा विभाग के अधिकारी ही सुस्ती से कार्य कर रहे हैं। इसका खामियाजा स्कूलों में पढ़ाई कर रहे प्राइमरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति देखकर अमर उजाला की टीम खुद हैरान हो गई कि जहां विद्यार्थियों को बंद कमरे में डेस्क पर बैठकर पढ़ाया जाना चाहिए, वहीं विद्यार्थी टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। हालांकि शिक्षा विभाग को स्कूलों द्वारा कई बार डेस्कों के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। वहीं इतनी ठंड में जमीन पर बैठने के कारण विद्यार्थियों के बीमार होने का डर बना हुआ है। वहीं जमीन पर बैठने के कारण कई विद्यार्थी जब बीमार हो जाते हैं तो उन्हें स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ती है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन

--------
प्रेम नगर स्कूल
शिक्षा विभाग की अनदेखी का शिकार सिटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में प्राइमरी विंग के विद्यार्थी टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे थे और ठंड के कारण ठिठुर रहे थे। अन्य कक्षा में गए तो वहां भी यही हालात देखने को मिले। हालांकि कई कक्षाएं ऐसी भी थीं जहां पर विद्यार्थी बेंच पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बलदेव नगर स्कूल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर की स्थिति भी ऐसी ही दिखी और मजबूर विद्यार्थी अपनी ठंड में ही पढ़ाई कर रहे थे। आखिर अपने सपने जो पूरे करने हैं, लेकिन प्रशासन उन बच्चों को सुविधा देने के स्थान पर अनदेखी करते हुए उनकी उड़ान पर रोक लगा रहा है।
--------
उगाला स्कूल
उगाला के सरकारी स्कूल में कक्षा में बैठने की व्यवस्था न होने के कारण विद्यार्थियों को मजबूरी में बाहर मैदान में बैठना पड़ रहा है। आलम यह है कि मैदान में बैठने के लिए उनके पास न तो टाट है और न ही बेंच उपलब्ध किए गए हैं। वहीं अगर विद्यार्थी कक्षा में बैठते हैं तो टूटी खिड़कियों के कारण सर्द हवाओं कक्षा में ठंड बढ़ जाती है। इससे पढ़ना मुश्किल हो जाता है।
----------
प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थी सिंगल टाट पर बैठकर पढ़ने को मजबूर
अंबाला के कई स्कूल ऐसे हैं जहां पर प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थी ही इतनी ठंड में टाट पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि कई कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए बेंच व डेस्क उपलब्ध हैं, लेकिन इनकी संख्या विद्यार्थियों की संख्या से बहुत ही कम थी। कई स्कूल तो ऐसे थे जहां पर विद्यार्थियों को दी गई टाट पूरी तरह से घिस गईं थी। मजबूरी में विद्यार्थी टाट पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। वहीं कई कक्षाओं के लिए स्वयं स्कूल शिक्षकों ने रुपये इकट्ठे करके विद्यार्थियों के लिए मोटी दरी का इंतजाम किया था।
------------
विभाग ने नहीं उपलब्ध कराए डेस्क
बलदेव नगर स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र मोहन जिनके पास प्रेम नगर स्कूल का भी अतिरिक्त कार्यभार है, से जब बच्चों के टाट पर बिठाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह कई बार विभाग को लिखित में बेंच-डेस्क की डिमांड भेज चुके हैं, लेकिन विभाग द्वारा डेस्क उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। इस कारण हमें भी मजबूरी में ही विद्यार्थियों को टाट पर बिठाना पड़ता है।

------------
यह बोलीं डीईओ
जब डीईओ से इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि वैसे तो इसकी सीधी डिमांड डिप्टी डायरेक्टर को भेजी जाती है। जिला स्तर से भी कई बार भेज चुके हैं और डिप्टी डायरेक्टर को स्कूलों में फर्नीचर की कमी के बारे में जानकारी है। देखते हैं कि कब तक स्कूलों में डेस्क आते हैं।
-----------
कलस्टर लेवल पर जून-जुलाई में भेजी गई डिमांड
स्कूल 1 से 5 कक्षा तक विद्यार्थी डेस्क की आवश्यकता
जीपीएस प्रेमनगर 181 67 कुर्सियां और टेबल 40 ड्यूल डेस्क
जीपीएस पुलिस लाइन 116 21 कुर्सियां और टेबल 30 ड्यूल डेस्क
जीपीएस 3 बी 127 52 कुर्सियां और टेबल 0 ड्यूल डेस्क
जीपीएस बलदेव नगर 316 118 कुर्सियां और टेबल 80 ड्यूल डेस्क
जीपीएस नंबर 6 73 33 कुर्सियां और टेबल 15 ड्यूल डेस्क
जीपीएस सेंट्रल जेल 76 28 कुर्सियां और टेबल 0 ड्यूल डेस्क
जीपीएस मॉडल टाऊन 118 37 कुर्सियां और टेबल 0 ड्यूल डेस्क
जीपीएस नंबर 1 सिटी 38 14 कुर्सियां और टेबल 19 ड्यूल डेस्क
जीपीएस नंबर दो सिटी 17 06 कुर्सियां और टेबल 09 ड्यूल डेस्क
जीपीएस नंबर 5 ए 105 48 कुर्सियां और टेबल 53 ड्यूल डेस्क
जीपीएस नंबर 5 बी सिटी 28 15 कुर्सियां और टेबल 14 ड्यूल डेस्क
जीपीएस नंबर 7 205 95 कुर्सियां और टेबल 103 ड्यूल डेस्क
जीपीएस नंबर 8 सिटी 104 60 कुर्सियां और टेबल 52 ड्यूल डेस्क
जीपीएस मोतीनगर 106 65 कुर्सियां और टेबल 53 ड्यूल डेस्क
स्कूल 6 से 8 कक्षा तक विद्यार्थी डेस्क की आवश्यकता
जीएसएसएस प्रेम नगर 183 92 ड्यूल डेस्क
जीजीएसएसएस पुलिस लाइन 93 50 ड्यूल डेस्क
जीएसएसएस बलदेव नगर 165 85 ड्यूल डेस्क
जीजीएसएसएस बलदेव नगर 195 88 ड्यूल डेस्क
जीएसएस नंबर 7 अंबाला 280 140 ड्यूल डेस्क
जीजीएसएसएस मॉडल टाउन 70 35 ड्यूल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed