{"_id":"5bccd17ebdec2269a2077ce4","slug":"141540149630-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रेनें रद्द, कई के रुट किए डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रेनें रद्द, कई के रुट किए डायवर्ट
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अमृतसर में दशहरा उत्सव पर हुए रेल हादसे की वजह से लगातार दूसरे दिन अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग अस्त व्यस्त रहा। रेलवे को तीन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब जाने के लिए वह बसों की ओर दौड़े तो रोडवेज हड़ताल के चलते यहां पर दिक्कत झेलनी पड़ी। रेलवे ने रविवार को 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 12241 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस और 54602 अमृतसर-हिसार पैसेंजर रद्द कर दी। इसके अलावा सोमवार को भी 54603 हिसार-लुधियाना पैसेंजर, 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा रेलवे ने रविवार जिन ट्रेनों को बीच मार्ग रद्द किया उनमें ट्रेन नंबर 12497-98 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब को मानावाला व 12029-30 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को जालंधर सिटी स्टेशन पर रद्द किया गया। 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी को जालंधर सिटी, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को अंबाला कैंट, 19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस को मानावाला रद्द किया गया।
इन ट्रेनों के रूट डायवर्ट
रविवार को रेलवे ने ट्रेन नंबर 22424 अमृतसर-सहरसा, 13006 अमृतसर-हावड़ा, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 12904 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस, 18508 अमृतसर-विशालापट्टनम एक्सप्रेस, 14673 जयनगर एक्सप्रेस, 18102 टाटानगर एक्सप्रेस और 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के रूट को डायवर्ट किया।