{"_id":"5a43ece24f1c1bce408bf93a","slug":"141514400994-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर निहंग को लूटा, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर निहंग को लूटा, अस्पताल में दाखिल
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ पिलाकर निहंग को लूटा, अस्पताल में दाखिल
अंबाला कैंट। बस स्टैंड अंबाला कैँट के पास एक निहंग को किसी ने नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। गंभीर हालत में उसे कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। किसी ने अस्पताल से सोशल मीडिया पर निहंग के अस्पता ल में भर्ती होने की सूचना वायरल की, जिसके बाद श्री गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब सेवा सोसायटी के सतवंत सिंह व अन्य ने निहंग की देखभाल की। उन्होंने बताया कि कैंट सिविल अस्पताल में बेहोश पड़े निहंग जोगिंदर सिंह के परिवार वालों से मोबाइल पर संपर्क गया। सोसायटी के सेवादार जसविंदर सिंह बंटी और अमनदीप सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों से निहंग सिंघ की सेहत के बारे में बातचीत की। बंटी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सिंघ जोगिंदर सिंह की हालत उस वक्त काफी खराब थी और वो बेहोश भी थे। उनको प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस में डालकर उनके गांव कुल्लू मंडी में पहुंचाया गया। बताया जाता है कि जोगिंदर सिंह अपने लापता भतीजे की तलाश में भटक रहा है और वह अंबाला कैंट इसी की तलाश में पहुंचा था।