{"_id":"61ad069ca640ae79416aa372","slug":"134a-exam-conducted-peacefully-and-without-copying-ambala-news-knl91816930","type":"story","status":"publish","title_hn":"2855 में से 2650 छात्रों ने दी 134ए की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2855 में से 2650 छात्रों ने दी 134ए की परीक्षा
विज्ञापन
बलदेव नगर स्कूल में 134 ए के तहत आयोजित परीक्षा से पहले बच्चों के दस्तावेज चैक करते हुए।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
134ए के तहत दाखिले को लेकर रविवार को जिले भर में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान दो हजार 855 में से दो हजार 650 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 205 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही तैयारी कर ली गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों समेत अन्य उच्च अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके व नकल रहित संपन्न हो, इसको लेकर स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी समेत खंड शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और व्यवस्थाओं की जांच की।
इससे पहले परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हुई। उससे करीब एक घंटा पहले ही अभिभावक बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटे पहले सभी विद्यार्थियों के आवेदनों व दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। राजकीय स्कूल बलदेव नगर के प्राचार्य सतबीर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से कोरोना नियमों का पालन भी करवाया गया। वहीं किसी भी अभिभावक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने दिया गया। विभाग के आदेश आए उसी अनुसार ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र से बाहर भेजा गया। ।
करीब दो घंटे केंद्रों में बैठे रहे विद्यार्थी
134ए के तहत हुई परीक्षा में 60 प्रश्न पूछे गए थे। यह सभी चार ऑप्शन वाले थे। इस कारण अधिकतर विद्यार्थियों ने आधा व एक घंटे के अंदर ही परीक्षा पूरी कर ली। इसके बाद विद्यार्थी करीब दो घंटे तक परीक्षा केंद्रों में बैठे रहे। वहीं अभिभावक केंद्रों के बाहर परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अब दस दिसंबर को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। हमारे सभी अध्यापकों व अन्य ने परीक्षा को संपन्न करवाया है।
-अनूप जाखड़, डीईईओ, अंबाला।

अंबाला छावनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्केट में 134 ए के तहत आयोजित परीक्षा केंद?- फोटो : Ambala