फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1333 students passed in foundation exam, daughters ahead

Ambala News: बुनियाद परीक्षा में 1333 विद्यार्थी उत्तीर्ण, बेटियां आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
1333 students passed in foundation exam, daughters ahead
अंबाला सिटी। बुनियाद कार्यक्रम के तहत कराई खंड स्तरीय परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। परिणाम में 4117 विद्यार्थियों में से 1333 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें से 722 लड़कियों और 611 लड़कों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

इस परीक्षा में लड़कों से ज्यादा लड़कियां उत्तीर्ण रही। खंड स्तरीय परीक्षा के बाद अब जिला स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का दाखिला मेरिट अनुसार जिले में चल रहे बुनियाद केंद्रों पर होगा।
विज्ञापन

चयनितों को जेईई की तैयारी के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
इस परीक्षा में खंड और जिला स्तर पर लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का आरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर बनाए गए बुनियाद केंद्र में दाखिला दिया जाएगा। अंबाला में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन, शहजादपुर, बराड़ा, नारायणगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट में बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं। दो वर्ष के लिए नौंवी व 10वीं कक्षा में सुपर-100 परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही नौंवी व दसवीं कक्षा की पढ़ाई भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष बाद यह विद्यार्थी सुपर-100 की परीक्षा देंगे। अगर विद्यार्थी सुपर-100 की परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो उसे 11वीं व 12वीं में जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग के नेतृत्व में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थी जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आईआईटी संस्थान में दाखिला ले पाएंगे। शिक्षा विभाग आठवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों की इस कार्यक्रम के लिए नींव मजबूत कर रहा है ताकि उनको आईआईटी संस्थान में निशुल्क दाखिला मिल सके।

खंड स्तर पर ऐसा रहा परिणाम
खंड कुल विद्यार्थी लड़कियां लड़के
अंबाला वन 331 183 148
अंबाला टू 214 118 96
बराड़ा 261 137 124
नारायणगढ़ 154 76 78
साहा 171 95 76
शहजादपुर 202 113 89
कुल 1333 722 611
अंबाला जिले में टॉप तीन विद्यार्थी
खंड शहजादपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर से अंकुश ने 170 अंक, अंकुश ने 157 अंक, राजकीय मिडिल स्कूल खेड़ा बोड़ा से अंजलि देवी 135 अंक लिए।
जिले में टॉप तीन स्कूल यह आए
स्कूल कुल विद्यार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा 45
राजकीय उच्च विद्यालय नंबर-सात 26
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़ 23

वर्जन
बुनियाद कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता का परिणाम जारी हो गया है। जिले के 1333 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब यह विद्यार्थी आगामी दिनों में जिला स्तर पर परीक्षा देंगे।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed