फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   वेबसाइट हुई हैंग, ऑन लाइन आवेदन के लिए मची होड़

वेबसाइट हुई हैंग, ऑन लाइन आवेदन के लिए मची होड़

Fri, 12 Apr 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
वेबसाइट हुई हैंग, ऑन लाइन आवेदन के लिए मची होड़
अंबाला सिटी। शिक्षा नियमावली 134-ए के तहत ऑनलाइन आवेदन करने का वीरवार को अंतिम दिन था। जिले में शाम तक 12 हजार से भी अधिक विद्यार्थियों ने 134-ए के तहत आवेदन कर दिए थे। वहीं वीरवार को विभागीय वेबसाइट जवाब दे गई और कई बार हैंग हुई। वेबसाइट में हुई इस गड़बड़ी को देखते हुए वीरवार रात बारह बजे तक आवेदन लिए गए। शुक्रवार को आवेदनों की छंटाई होगी और 14 अप्रैल को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सुबह से ही अभिभावक ऑनलाइन आवेदनों में जुटे हुए थे। इस दौरान कई बार वेबसाइट हैंग हुई, जिस कारण आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्लकुंड रोड निवासी अनिता ने कहा कि उन्होंने साइबर कैफे से अपनी बेटी की एडमिशन के लिए आवेदन करना था। मगर दोपहर कई बार वेबसाइट हैंग हुई, जिस वजह से देर शाम को कहीं जाकर ऑनलाइन आवेदन हो सका। यही स्थिति प्रेम नगर निवासी अमित कुमार की थी जोकि बीईओ कार्यालय में इस समस्या को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वेबसाइट दोपहर के समय काफी समय तक जब नहीं चली तो वह विभागीय कार्यालय पहुंचे, जहां से उन्हें बताया गया कि कुछ समय बाद वेबसाइट चल जाएगी। इसके कुछ देर बाद उन्होंने अपने बच्चे का आवेदन किया। अन्य अभिभावक भी वेबसाइट को लेकर परेशान थे। शाम के बाद भी रात तक वेबसाइट अटक रही थी। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना था कि आवेदन के अंतिम दिन आवेदनकर्ताओं के कारण वेबसाइट पर काफी लोड बढ़ गया है, जिस वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


आज होगी आवेदनों की छंटाई
मध्य रात्रि तक आवेदनों के बाद शुक्रवार को सभी आवेदनों की छंटाई होगी। इस बार जिले में 12 हजार से भी अधिक आवेदन वीरवार दोपहर तक हो चुके थे और रात्रि तक इन आवेदनों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 134-ए के तहत एडमिशन पाने के लिए अभिभावकों में होड़ मची है। वहीं वीरवार छंटाई के बाद अंतिम सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। सूची में जिनका नाम होगा, वही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में बैठ पाएगा। वहीं बढ़ते आवेदनों की वजह से शिक्षा विभाग को परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 प्रतिशत मेरिट पर फेडरेशन की आपत्ति
134-ए के तहत दाखिला हासिल करने के लिए मेरिट 55 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जिसपर फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि किसी भी परीक्षा में मेरिट ऊंची होती है। मगर यहां पर 55 प्रतिशत की गई है जोकि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस हिसाब से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिल लेने का दबाव बनाया जा रहा है जोकि सही नहीं है। इसमें सुधार की जरूरत है। इस बार जब तक स्कूलों को पुराना बकाया नहीं मिलता तब तक वह एडमिशन नहीं देंगे।


वेबसाइट काफी व्यस्त है, जिस वजह से हैंग हुई होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वीरवार रात 12 बजे तक का समय दिया गया। अब तक पिछले बार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
सुधीर कालड़ा, बीईओ, ब्लॉक वन, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed