{"_id":"5ca65b97bdec222dcd5a919e","slug":"131554406295-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 वकीलों के मत पर फंसा पेंच सुलझा, कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 वकीलों के मत पर फंसा पेंच सुलझा, कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
34 वकीलों के मत पर फंसा पेंच सुलझा, कर सकेंगे मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन अंबाला का चुनाव शुक्रवार को होगा। 995 अधिवक्ता अपने मतों का प्रयोग कर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। प्रधान, उपप्रधान, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी व कैशियर पद के लिए बैलेट पेपर से सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। हालांकि इसी बीच एफिडेविट नहीं भरने पर 34 वकीलों के मत पर फंसा पेंच सुलझ गया है। बार काउंसिल के अनुसार अब वे भी अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
बता दें कि इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला प्रधान पद को लेकर है। दो पूर्व प्रधान रह चुके अधिवक्ता रोहित जैन और उमरीश गांधी के बीच कांटे की टक्कर है। जहां रोहित जैन दो बार 2015 और 16 में चुनाव जीत चुके हैं, वहीं पिछली बार उमरीश गांधी नए प्रधान बने थे। दोनों ही प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए भी दो उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। अधिवक्ता संदीप कुमार चौहान, जहां वर्ष 2015 में सेक्रेटरी पद पर रह चुके हैं, वहीं अधिवक्ता आरके परवाना वर्ष 2000 में निर्विरोध कैशियर पद के लिए चुने गए। इसके बाद वर्ष 2002 में ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद भी संभाल चुके हैं।
---
34 मत को लेकर चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार बार चुनाव में भाग लेने के लिए वकीलों को एफिडेविट भरकर देना होता है। अंबाला बार चुनाव के 34 वकीलों का मामला उस गरमा गया जब वे किसी कारणवश समय से एफिडेविट नहीं भर सके। इसके बाद उनके मतदान को लेकर संशय पैदा हो गया था। निवर्तमान प्रधान उमरीश गांधी ने इस मसले को लेकर चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा और उनके मतदान में भाग लेने के लिए अपील की। इसके बाद सभी वकीलों को मतदान में भाग लेने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
---
इन पदों के लिए ये हैं उम्मीदवार
प्रधान : अधिवक्ता उमरीश गांधी, रोहित जैन
उपप्रधान : आरके परवाना, संदीप कुमार
सेक्रेटरी : सुनील जैन, गरीमा शर्मा, रोहित गर्ग
ज्वाइंट सेक्रेटरी : हर्ष साहनी, दीपक कुमार, सुमित कुमार
कैशियर : विजय पाल सिंह, हर्ष वोहरा, रमेश चंद्र भल्ला
एग्जीक्यूटिव मेंबर्स : आशुतोष शर्मा, दीपक मगवाना, गुलाब सिंह और महिलाओं के रिजर्व पद के लिए अनिता रानी ने नामांकन भरा था और उनको निर्विरोध चुन लिया गया।
---
ये बोले प्रधान पद के प्रत्याशी
उमरीश गांधी : पिछले साल हुए चुनाव में सुरेंद्र मोहन शर्मा को 111 वोटों से हराने वाले उमरीश गांधी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने और विकास कार्यों को मुद्दा बनाते हुए वे इस बार का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पिछले साल के कार्य को देखते हुए वे इस बार भी चुनाव जीतेंगे।
---
रोहित जैन : दो बार प्रधान रह चुके रोहित जैन ने कहा कि नए चेंबर बनाने और नए शेड को मुद्दा बनाकर वे इस बार का चुनाव लड़ रहे हैं। मेरे पिता एसके जैन भी बार एसोसिएशन के सात बार प्रधान रह चुके हैं। पिछले कार्यकाल में भी विकास को लेकर चुनाव लड़ा था। उम्मीद है कि इस बार का चुनाव भी मैं ही जीतूंगा।
---
बार काउंसिल का चुनाव सुबह 9.30 से शाम चार बजे तक होगा। कुल 995 वोट हैं। एफिडेविट देरी से भरने वाले वकील भी मत का प्रयोग कर सकेंगे।
- सुधीर सहगल, चुनाव अधिकारी