{"_id":"5b92d5ab867a557ff306c839","slug":"131536349611-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार प्रेक्टिस से ही मिलती है जीवन में सफलता : चरणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार प्रेक्टिस से ही मिलती है जीवन में सफलता : चरणजीत
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर पॉलिटेक्निक बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एशियाई ट्रैक एंड फील्ड में सिल्वर पदक विजेता एवं एनआरएमयू के महासचिव चरणजीत सिंह बाजवा ने कहा कि यदि खिलाड़ी लगातार अपनी प्रेक्टिस करता रहे तो उसे जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। वे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर में तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा के सौजन्य से दो दिवसीय इंटर पॉलिटेक्निक बैडमिंटन चैंपियनशिप के शुभारंभ पर बोल रहे थे। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य पीके सोनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा संस्थानों के भावी इंजीनियर्स को चहुंमुखी प्रतिभाशील बनाने के लिए इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि खेल को खेल भावना से खेलें। जीतने वाली टीम का उत्साह दोगुना होता है साथ ही हारने वाले का अनुभव दोगुना होता है। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट किया व गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान मुख्यातिथि ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर संचालक राजीव सपरा, स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट पंकज गर्ग, सेक्रेटरी संजीव कुमार, मेंबर वीरेंद्र नेहरा, सुशील कुमार, एकेपी सिंह, एचएस संधू, एसके गुप्ता, आरएल सैनी, अर्चना शर्मा, अमृता सैनी, मोनिका, प्रितपाल, सुनील राय, जेएस नारंग, प्रियंक, भारत भूषण, पुष्पिंदर, देव सुमन, रविंदर साई, हितेश चावला, सुरेंद्र मलिक, कुलबीर, प्रदीप मित्तल, विकास कुमार, दलविंदर, डा. सुनीता, प्रीति, डा. सरिता मान, वीरेंद्र नेहरा आदि मौजूद रहे।