फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशाखोरी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, बलदेव नगर से शुरू हुआ जन जागरण अभियान

नशाखोरी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, बलदेव नगर से शुरू हुआ जन जागरण अभियान

Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
नशाखोरी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, बलदेव नगर से शुरू हुआ जन जागरण अभियान
नशे के खिलाफ कांग्रेस ने बलदेव नगर से शुरू किया जन जागरण अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नशोखोरी पर मंगलवार को कांग्रेस ने बड़ा हमला किया। बलदेव नगर से नशे के खिलाफ शुरू किए गए जन जागरण अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया, साथ ही पंफलेट बांटे। कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह की अगुवाई में शुरू हुए अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक नुकसान के बारे में सचेत किया गया।
हिम्मत सिंह ने कहा कि नशा देश का भविष्य खोखला कर रहा है। युवा तेजी से नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसकी वजह से सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने शहर में खुलेआम बिक रहे नशों को लेकर भी राज्य सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। हिम्मत ने कहा कि सरकार की कमजोरी के कारण ही पुलिस भी नशे के सौदागरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी वजह से गली मोहल्लों में शराब, स्मैक, अफीम व भुक्की खुलेआम बिक रही है। नशाखोरी के खिलाफ ऐसी बड़ी मुहिम चलाने होगी। नशे के बड़े बड़ें सौदागरों को जेल भिजवाने में अहम भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन

हाथों में मशाल लेकर निकाला जुलूस
नशे के खिलाफ बलदेव नगर की मुख्य मार्केट से शुरू हुआ अभियान गलियों से होता हुआ नारायणगढ़ रोड पर पहुंचा। इस दौरान युवाओं के हाथों में मशाल व तख्तियां थीं जिन पर नशे के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोप टेस्ट करवाने का भी किया ऐलान
नशाखोरी के खिलाफ अभियान में डोप टेस्ट की मुहिम की भी शुरुआत की गई। हिम्मत सिंह ने सबसे पहले डोप टेस्ट करवाने का ऐलान किया। उन्होंने राजनीति को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी राजनीतिज्ञों से इस मुहिम में शामिल होने आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed