{"_id":"59861a204f1c1b440c8b458c","slug":"131501960736-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ज्ञापन लेने नहीं आए तो अनशन पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ज्ञापन लेने नहीं आए तो अनशन पर बैठे किसान
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन अंबावत के नेता अपनी मांगो को लेकर डीसी प्रभजोत सिंह को ज्ञापन देने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे थे। मगर डीसी ज्ञापन लेने नहीं आए तो किसान नेताओं अंबाला-हिसार मार्ग जाम करने की चेतावनी थी। वह एडीसी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए हिसार रोड पर मानव चौक पहुंच गए। मगर वहां पहुंची पुलिस ने यूनियन नेताओं को समझाया जिसके बाद किसान साइड में उठकर बैठ गए।
भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने 28 जुलाई को किसान कर्जामुक्ति यात्रा आरंभ की गई थी जिसके तहत हर जिले में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। शनिवार को अंबाला में डीसी को ज्ञापन सौंपने के लिए दर्जनों किसान डीसी कार्यालय दोपहर के समय पहुंचे। शनिवार होने के चलते डीसी समेत कोई भी अधिकारी दफ्तर में नहीं थे जिसके बाद काफी देर तक किसानों ने इंतजार किया लेकिन कोई नहीं आया तो अंबाला हिसार मार्ग पर पहुंच किसानों ने धरना शुरू किया और प्रशासन को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया। किसानों ने मौके पर डीसी को ज्ञापन लेने के लिए बुलाने को कहा। डीसी नहीं आये जिससे किसान भड़क गए। उन्होंने हिसार रोड जाम करने की चेतावनी दी। करीब दो घंटे बाद यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह दहिया व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह बाजवा ने मानव चौक पर देवी लाल की मूर्ति को माथा टेक आमरण अनशन शुरू कर दिया। किसान नेताओं का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक वह आमरण अनशन जारी रखेंगे। देर शाम तक किसान मौके से नहीं उठे और अनशन पर डटे रहे। इस मौके पर पहुंचे एसडीएम ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह फिर भी नहीं उठे।