{"_id":"57698e154f1c1bcb63b482be","slug":"13000-people-took-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 हजार लोगों ने दिखाया योग का दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 हजार लोगों ने दिखाया योग का दम
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
योग करते शिक्षा मंत्री
- फोटो : amar uajal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को अंतरराट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबाला के करीबन 13 हजार से अधिक लोगों ने योग क्रियाओं में अपना दम दिखाया। वार हीरोज स्टेडियम में प्रशासनिक कार्यक्रम हो या फिर सेना व रेलवे के अपने-अपने मैदानों में योग कार्यक्रम, लोगों ने इस बार योग के प्रति दिल से दीवानगी दिखाई।
वार हीरोज स्टेडियम में तो शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ 4 हजार से ज्यादा अफसरों, कर्मचारियों, छात्रों व अन्य लोगों ने मिलकर सामूहिक योग किया। इसी को देखते हुए गदगद हुए शिक्षामंत्री ने खुले मंच से अपील की कि सभी लोग अब योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लें, ताकि वे बीमारियों से हमेशा दूर रह सकें।
उधर, डीसी, डीसीपी, एसडीएम, सीएमओ समेत अन्य अफसरों में भी योग के प्रति खासा क्रेज दिखा और अंबाला के अधिकतर अफसरों ने पूरी उत्साह के साथ सामूहिक योग क्रियाएं कर अपने निचले कर्मचारियों, छात्रों व अन्य लोगों का हौसला बढ़ाया। डीआरएम दिनेश कुमार की निगरानी में रेलवे अफसरों, कर्मचारियों व उनके परिजनों ने भी योग किया।
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र में भी बजा योग का डंका
इंटरनेशनल योगा डे को लेकर अंबाला में लोकल मिलट्री अथॉरिटी में खासा उत्साह दिखाई दिया। खड्गा टू कोर व सब एरिया हेडक्वार्टर के साथ-साथ तमाम सैन्य यूनिटों के अफसरों, जवानों व उनके परिजनों ने गोल्फ मैदान व अन्य मैदानों में योगा किया।
उधर, कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सीईओ वरूण कालिया की देखरेख में पटेल पार्क में योग उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान एसडी नैचर केयर के सीनियर योग शिक्षक राकेश वर्मा, चरणजीत अरोड़ा, सुभाष मित्तल, सुर्दशन आचार्य, संजीव भास्कर, सुरेश जैन समेत अन्यों ने कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों व उनके परिजनों को योगा करवाई।
योग शिविर में खडगा कोर के 4500 सैन्य अफसरों, जवानों व उनके परिजनों ने सामूहिक योगा किया। सेना अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को योग के महत्व की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त विभिन्न शैक्षणिक, समाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न मैदानों व परिसरों में करवाएं गए योग शिविरों में भी हजारों लोगों ने भाग लिया।
भारत विश्व गुरू बनने की डगर पर: रामबिलास
अंबाला कैंट। द्वितीय अंतरराष्टब्र्ीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अबाला छावनी में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में हजारों अफसर, छात्रों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत की है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत एक बार फिर से विश्व गुरू की गरिमा को हासिल करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत की प्राचीन पद्धति योग को विश्व में मान्यता दिलवाई है और 175 देशों ने योग के महत्व को स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में योग से हर घर तक पहुंचाने के लिए सभी 6500 गांवों में योगशालाएं स्थापित की जा रही हैं और इस वर्ष एक हजार योगशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य है।
विज पर चुटकी ले गए शिक्षा मंत्री
हजारों लोगों को योग का पाठ पढ़ाते वक्त शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अपने उद्बोधन में विज पर चुटकी लेने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह पति व पत्नी को मिलकर योग करना चाहिए। पत्नी योग नहीं भी करती, तो पति को योग करते हुए सिर्फ तालियां ही बजा लें, ये भी अपने आप में एक योग क्रिया है। इसी दौरान शिक्षा मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के कुंवारेपन पर चुटकी लेते हुए कहा कि लेकिन ये बात विज नहीं समझ पाएंगें। लेकिन सभी पति व पत्नी को रोजाना सुबह उठकर योग जरूर करना चाहिए। ताकि वे स्वस्थ्य रहे और अपने परिवार को भी स्वस्थ रखने में भूमिका निभाएं।
स्टेडियम में ही सुना मोदी का संदेश
योग शिविर के दौरान ही वार हीरोज स्टेडियम में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिसमें चंडीगढ़ में मोदी के योग कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था।
पंतजलि के योग शिक्षकों ने करवाया सामूहिक योग
वार हीरोज स्टेडियम में पंतजलि योग पीठ के जिला प्रभारी स्वर्ण सिंह, अरूण राणा सहित अन्य प्रशिक्षकों ने मंच से योग क्रियाएं करके प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। 35 मिनट तक 25 से अधिक योग क्रियाएं आसन और ध्यान इत्यादि करवाया। इस मौके पर वन विभाग द्वारा छायादार, सजावटी और विभिन्न प्रजाति के दो हजार से अधिक पौधे निशुल्क वितरित किए गए।
इन अफसरों ने भी योग में बहाया पसीना
इस अवसर पर उपायुक्त प्रभजोत सिंह के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त डा. अरूण सिंह, पुलिस उपायुक्त अम्बाला ग्रामीण श्रीमती मनीषा चौधरी, निगम आयुक्त दिनेश सिंह यादव, एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, सचिव आरटीए बीबी गोगिया, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश कौशिक, हितेष यादव, सिविल सर्जन डा. विनोद गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सतपाल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मवीर कादियान, डीडीपीओ रेणू जैन, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता बी.डी. भंखर, जिला राजस्व अधिकारी कैप्टन विनोद शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील कूंडू, बी.डी कबोज, मार्किटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता एस.के. नागपाल व रमेश कुमार, जिला न्यायविद सत प्रकाश, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव वी.एम शर्मा, विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता अमोलक सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला कटारिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, मंडल अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह, सोम चोपडा, जसबीर जस्सी, चंद्रगुप्त बंसल, सतपाल ढल, राजेश गोयल, मदन मोहन, कृष्ण आनंद सहित बडी संया में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।