फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   13 thousand challans for over speeding in just four months

Ambala News: चार माह में ही ओवर स्पीड के 13 हजार चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
13 thousand challans for over speeding in just four months
प्रेम नगर के नजदीक बिना नंबर प्लेट के बुलेट दौड़ाते हुए युवा। संवाद
अंबाला सिटी। जिले में सड़क सुरक्षा अभियान जारी है मगर इसका असर कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अप्रैल तक ओवर स्पीड के करीब 13048 चालान किए गए हैं, जबकि बीते वर्ष इन्हीं चार महीने में 1354 चालान किए गए थे।
विज्ञापन

हालात अब ये हो गए हैं कि दो पहिया चालकों को जुर्माना तो मंजूर है मगर हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने से परहेज करते हैं। कहीं पर युवा बिना नंबर प्लेट के वाहन पर घूमते हैं तो कहीं पर एक ही दोपहिया वाहन पर तीन- तीन लोग सवार हाेते हैं। कई बार हादसों में देखा गया कि मरने वालों ने हेलमेट तो पहना होता है मगर वह अच्छी गुणवत्ता का नहीं होता। इसी कारण दो पहिया वाहन चालकों की जान चली जाती है। बड़े वाहन चालक भी समय बचाने के लिए तेजगति में गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं, इसलिए हादसे हाेते हैं।
विज्ञापन


केस एक
बीते माह ही नसीरपुर के पास एक बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें पाया गया था कि बस चालक अधिक रफ्तार से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी कारण बाइक सवार बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
वहीं एक अन्य मामले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक के पास एक प्राइवेट बस चालक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया था, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी। प्राइवेट बस चालक भी ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।

- इस वर्ष अप्रैल तक किए गए चालान

- बिना हेलमेट बाइक चलाने पर- 923

- चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने पर- 365

- वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर- 25


हमारी ओर से नियमित ओवर स्पीड और हेलमेट के चालान किए जा रहे हैं, इसके साथ ही लोगों को नियमों के आधार पर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
--इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह, यातायात प्रभारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed