फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   125 athletes appeared for trials in canoeing, rowing, and throwball.

Ambala News: कनोईंग, रोईंग और थ्रो बॉल खेलों के लिए 125 खिलाडियों ने दिए ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
125 athletes appeared for trials in canoeing, rowing, and throwball.
अंबाला छावनी में खेलों के ट्रायल के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी व कोच। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला सिटी के सेक्टर 10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम और छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में वीरवार को कनोईंग, रोईंग और थ्रो बॉल खेलों के लिए ट्रायल हुए। इस दौरान जिला के लगभग 125 खिलाडियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि ओपन कैटेगरी (पुरुष व महिला) के 30 खेलों में सीनियर श्रेणी के तहत राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाना है। इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए जिला अंबाला की टीमों का चयन ट्रायल 12 अक्तूबर से लगातार चल रहा है। थ्रो बॉल खेल के ट्रायल अंबाला सिटी के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में संपन्न हुए। इसी तरह से कनोईंग और रोईंग खेल प्रतियोगिताओं के ट्रायल अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शूटिंग खेल के ट्रायल थर्ड आई शूटिंग अकादमी, शाहपुर, अंबाला छावनी में लिए जाएंगे। इन ट्रायल्स से चुने जाने वाले बेहतरीन खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 में अंबाला का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed