फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   461 किसानों की 1.20 करोड़ की मुआवजा राशि की जारी की लिस्ट

461 किसानों की 1.20 करोड़ की मुआवजा राशि की जारी की लिस्ट

Tue, 26 Mar 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
461 किसानों की 1.20 करोड़ की मुआवजा राशि की जारी की लिस्ट
461 किसानों की 1.20 करोड़ की मुआवजा राशि की लिस्ट जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ओलावृष्टि के मुआवजे को लेकर धरने के दसवें दिन भी किसान डीसी कार्यालय के बाहर डटे रहे। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीमा के नाम पर किसानों का यूज किया है, लेकिन उनके हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध है। किसान नेता हरपाल सिंह ने कहा कि आगे से यदि फसल बीमा होता तो वह किसानों की रजामंदी से होगा। सोमवार को किसान नेताओं को प्रशासन की ओर से 461 किसानों की लिस्ट जारी की गई, जिसमें उन्होंने मुआवजा के पात्र किसानों के नाम व गांव वाइज लिस्ट दी गई। किसान नेता हरपाल सिंह ने बताया कि 461 किसानों के खातों में 1 करोड़ 20 लाख के करीब मुआवजा राशि आई है। किसानों ने कहा कि यदि वह धरना-प्रदर्शन न करते तो शायद उनके खातों में यह करोड़ों की राशि न आती। उन्होंने यह बात भी स्पष्ट की है कि आने वाली 2 अप्रैल को वह शहर की नई अनाज मंडी में महापंचायत करेंगे, जिसमें किसानों की सभी मांगों संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राज्य प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी विशेष रूप से हिस्सा लेगें। इस मौके पर सुखविंद्र सिंह, पप्पी, राजिन्द्र कुमार, कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed