फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पोलियो अभियान की रैली से की शुरूआत

पोलियो अभियान की रैली से की शुरूआत

Thu, 07 Mar 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
पोलियो अभियान की रैली से की शुरूआत
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए उप सिविल सर्जन प्रतिरक्षण डॉ. बेला शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन कार्यालय से रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि वैसे तो हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है। पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के केस हो रहे हैं, इसलिए पोलियो की बीमारी से बचाव के लिए इस अभियान को चलाना होगा ताकि पोलियो वायरस हमारे देश में दोबारा न आ पाए। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन प्रतिरक्षण डॉ. बेला शर्मा, अर्बन नोडल अधिकारी शिशु स्वास्थ्य डॉ. विशाल गुप्ता, सुदेश कंबोज मास मीडिया अधिकारी व प्रधानाचार्य लवली धीर एमपीएचडब्ल्यू ट्रेनिंग स्कूल व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

रैली के दौरान छात्राओं ने दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, पोलियो खुराक पिलाना है, पोलियो रोग मिटाना है, के नारे लगाते हुए रैली शिव मंदिर, जगाधरी गेट, टीबी अस्पताल, आर्या चौक, पॉलिटेक्निक चौक से होते हुए नागरिक अस्पताल, अंबाला शहर में समापन हुई। उप सिविल सर्जन प्रतिरक्षण डॉ. बेला शर्मा ने बताया कि इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिला अंबाला में 871 बूथों पर 2624 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा सामाजिक कार्यकर्ता, नेहरू युवा कार्यकर्ता तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों, पंचायती राज व जिला प्रशासन के सहयोग से 0-5 वर्ष के 129338 बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला में पोलियो अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए 139 गाड़ियां, 50 मोबाइल टीम, 136 सुपरवाइजरों व कार्यक्रम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed