{"_id":"5c7c2883bdec224c974d218b","slug":"121551640707-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणगढ़ में अवैध खनन का कारोबार चरम पर : गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणगढ़ में अवैध खनन का कारोबार चरम पर : गुर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ में अवैध खनन का कारोबार चरम पर : गुर्जर
नारायणगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति सदस्य एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर ने राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक पर हमला करते हुए कहा कि जनता को बरगलाने के लिए रोजगार मेले लगाने वाले बताएं कि पिछले साढ़े चार साल में नारायणगढ़ के कितने युवाओं को रोजगार दिया गया है।
राम किशन रविवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। बैठक से पहले सभी ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को नमन किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में नारायणगढ़ में सिर्फ एक ही व्यक्ति व उसके परिवार का विकास हुआ है। अवैध खनन का कारोबार फला-फुला है। सरकार को राजस्व की भारी हानि सरकार के नुमाइंदों की शह पर पहुंचाई गई है। हाल ही में अरावली क्षेत्र को फारेस्ट से बाहर करने के प्रयास पर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने भाजपा व इसके कर्णधार दु:ख के इस दौर में भी कथित विजय संकल्प के नाम पर पटाखे फोड़ बाइक रैली निकालने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस अवसर पर गुरविंद्र सिंह बेरखेड़ी, देशबंधु जिंदल, नरेंद्र देव शर्मा, पवन कुमार, संदीप नखडोली, अमित वालिया, सुखदेव सैनी, ज्ञान चंद, डा. सुरेश धीमान, भूषण लाल, प्रवीण शर्मा, सुनील शर्मा, सुरजीत सिंह, सुरिंद्र सिंह, राम शरण, राम कुमार, धर्मपाल, बलविंद्र सिंह, बलकार, सतपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।