{"_id":"5b67525a4f1c1b764d8b6ba9","slug":"121533497946-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन धरने पर रहे पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन धरने पर रहे पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन धरने पर रहे पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज के निवास स्थान के बाहर लगातार दूसरे दिन हरियाणा के पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि वह 10 साल से खेल रहे हैं और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं लेकिन हरियाणा सरकार से हमें कोई प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। न तो कैश अवार्ड मिल रहा है और न ही खेल को हरियाणा की खेल नीति में डाला जा रहा है जबकि हमारा खेल ओलंपिक एशियन गेम्स कॉमनवेल्थ, गेम्स वर्ल्ड चैंपियन अन्य खिलाड़ी में सम्मानित हैं। उन्होने बताया कि 2016 में मंत्री विज के कहने पर कैश अवार्ड दिया गया और हमारे खेल को खेल नीति में डालने का आश्वासन दिया गया था लेकिन इसके बाद हमें न तो हरियाणा की खेल नीति में डाला गया न अन्य सुविधाएं मिलीं।