{"_id":"5ab164334f1c1b90778b6a16","slug":"121521574963-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- आशा वर्कर बोली की मंत्री निवास पर पांच अप्रैल को प्रदेशभर से जुटेंगी आशा वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- आशा वर्कर बोली की मंत्री निवास पर पांच अप्रैल को प्रदेशभर से जुटेंगी आशा वर्कर
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज पर वादे से मुकरने का आरोप लगा आशा वर्कर्स ने शास्त्री कॉलोनी के गेट पर धरना दे जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
‘स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक फरवरी को हमसे वादा किया था कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और जल्द इस पर कार्रवाई होगी। मगर मंत्री विज अपने वादे से मुकर गए, हम सुबह से मंत्री विज से मिलने का प्रयास कर रही हैं, मगर पुलिस कभी कुछ तो कभी कुछ बोल रही है’। यह आरोप स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास शास्त्री कॉलोनी के गेट पर धरना दे रही आशा वर्कर यूनियन ने लगाए। मांगें मनवाने को मंगलवार को आशा वर्कर्स दोपहर तक प्रदर्शन पर डटी रहीं। इसके बाद मंत्री के नहीं मिलने पर उन्होंने चेतावनी दी की कि अब पांच अप्रैल को प्रदेशभर से हजारों आशा वर्कर्स मंत्री के निवास पर इकट्ठा होकर धरना देंगी।
मंगलवार सुबह से ही आशा वर्कर्स कैंट बस स्टैंड पर इकट्ठा होना शुरू हो गई थी। अंबाला के अलावा यमुनानगर से भारी संख्या में वर्कर्स यूनियन सदस्य बस स्टैंड पर पहुंची। करीब साढ़े 11 बजे रोष मार्च निकाल नारेबाजी करते हुए यूनियन सदस्य शास्त्री कॉलोनी तक पहुंची। इस दौरान कॉलोनी के मुख्य गेट को पुलिस ने बंद कर दिया और यहां पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहीं आशा वर्कर्स यहीं गेट के समक्ष सड़क पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान किसी भी वाहन चालक को रोड से निकलने नहीं दिया गया। यूनियन जिलाध्यक्ष अंजू वर्मा ने कहा कि आशा वर्कर्स ने जनवरी माह में विरोध शुरू किया था और तब मंत्री विज से एक फरवरी को मुलाकात हुई थी। विभिन्न यूनियन नेता इस दौरान मौजूद थे। मंत्री विज ने आश्वासन दिया था कि इस मामले में कार्रवाई होगी वह उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। मगर इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है जिस वजह से वह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि चार अप्रैल तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पांच अप्रैल से मंत्री आवास का प्रदेशभर से आशा वर्कर्स घेराव करेंगी। इस दौरान यूनियन की सचिव सरबजीत कौर, सीटू सचिव रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एसडीएम ने लिया यूनियन से ज्ञापन
आशा वर्कर्स के रोष प्रदर्शन के दौरान कैंट एसडीएम सुभाष सिहाग दोपहर को मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशा वर्कर्स से ज्ञापन लिया और इसे सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सुबह चंडीगढ़ सचिवालय के लिए निकल गए थे इसलिए दोपहर में यहां पहुंची आशा वर्कर्स की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।