फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   12 lakh fraud in the name of selling 40 kanal land

Ambala News: 40 कनाल जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
12 lakh fraud in the name of selling 40 kanal land
आईएमटी के पोर्टल पर चढ़ाई, रजिस्ट्री करवाने तहसील में गए बैंक में गिरवी पड़ी थी जमीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। 40 कनाल जमीन बेचने के नाम पर सिटी के राम नगर निवासी रमेश कुमार से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि बैंक में गिरवी पड़ी जमीन का न केवल सौदा किया बल्कि खरीदार से 12 लाख की धोखाधड़ी करने के बाद उस जमीन को आईएमटी के सरकारी पोर्टल पर बेचने की तैयारी कर ली है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने नारायणगढ़ निवासी सुरेश पाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

राम नगर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नारायणगढ़ के टोका गांव निवासी सुरेश पाल ने उनके साथ करीब 40 कनाल जमीन का सौदा 60 लाख रुपये प्रति 8 कनाल के हिसाब से तय किया था। इकरारनामे के दौरान आरोपी ने भरोसा दिया था कि जमीन पर कोई कर्ज या लोन नहीं है। उन्होंने अलग-अलग समय पर आरोपी को 12 लाख रुपये दिए। इसमें 2 लाख रुपये नकद, 9 लाख रुपये का चेक और 1 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के जरिए दिए गए। 3 जुलाई 2025 को रजिस्ट्री की तारीख तय की गई थी। जब वह रजिस्ट्री करवाने के लिए नारायणगढ़ तहसील पहुंचे व जमीन की जमाबंदी निकलवाई तो पता चला कि जमीन पहले से एक्सिस बैंक के पास गिरवी रखी है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने जमीन से मिट्टी भी उठवा दी और अब उस जमीन को आईएमटी के लिए पोर्टल पर बेचने के लिए चढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed