{"_id":"5b6f394c4f1c1b8d408b45bf","slug":"11534015820-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुप्तचर विभाग ने खंगाले होटल, धर्मशाला व रैनबसेरा का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुप्तचर विभाग ने खंगाले होटल, धर्मशाला व रैनबसेरा का रिकार्ड
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तचर विभाग ने खंगाला रैनबसेरा, धर्मशाला और होटलों का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुप्तचर विभाग की टीम ने शनिवार को अंबाला कैंट के सभी होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन व रैन बसेरा का रिकार्ड खंगाला व कमरों में भी चेकिंग की। सुरक्षा को देखते हुए यह चेकिंग स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेगी।
गुप्तचर विभाग अंबाला कैंट के इंचार्ज एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि उनकी टीम एएसआई धर्मपाल, ईएचसी हरी सिंह, हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह, हेड कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल सतपाल ने कैंट के सभी होटल में होटल में रजिस्टरों और ठहरने वाले व्यक्तियों को व उनकी आईडी को चेक किया। साथ ही होटल मालिकों व मैनेजर को हिदायत दी कि होटल में किसी प्रकार का बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी व जम्मू-कश्मीर या शरारती तत्व के बारे में तुरंत गुप्तचर विभाग को सूचना दी जाए। इसी के साथ गुप्तचर विभाग की टीम ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर रैनबसेरा व धर्मशालाओं का रिकार्ड चेक किया। इंचार्ज ने बताया कि उन्होंने होटल रॉयल इन, होटल पूर्ण पैलेस के मालिक सनवीर सौंधी व मैनेजर राकेश चौहान, सहारा होटल, होटल जीआरटी इन, होटल मालिक गगन अरोड़ा, होटल ग्रैंड प्लाजा, होटल अशोक रिजेंसी के मालिक अशोक दुआ, होटल अजय, होटल कर्ण कॉन्टिनेंटल के मालिक मनीष कुमार आदि को स्वतंत्रता दिवस तक ठहरने वाले लोगों जिनमें संदिग्ध आदि के बार में सूचना देने को कहा गया।
----------
होटल में औचक निरीक्षण किया
नारायणगढ़। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर नारायणगढ़ में भी पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से चौकन्नी नजर आ रही है। इसी कड़ी में गुप्तचर विभाग के स्थानीय विंग ने सहायक उप निरीक्षक संजीव वालिया की अगुवाई में होटलों, धर्मशालाओं का औचक निरीक्षण कर उनमें रुके लोगों का रिकार्ड जांचा व इनके प्रबंधकों से किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना आईडी के शरण न देने को कहा। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी।