फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 shops sealed in Topkhana Parade amid protests

Ambala News: विरोध के बीच तोपखाना परेड में 11 दुकानें सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
11 shops sealed in Topkhana Parade amid protests
अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पुलिस लोगों को समझाते हुए। संवाद
अंबाला। तोपखाना परेड में रक्षा संपदा विभाग की जमीन पर बनी दुकानों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह पुलिस की सुरक्षा में की गई। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे विभागीय अधिकारियों को लोगों के गुस्से को झेलना पड़ा। जबकि स्थानीय लोगों ने रक्षा संपदा विभाग की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया और नारे लगाकर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

बिना अनुमति बनाई थी दुकानें
तोपखाना परेड में रक्षा संपदा विभाग की जमीन पर स्थानीय निवासियों ने दुकानों का निर्माण कर लिया था। इसकी कोई भी अनुमति विभाग से नहीं ली गई। विभाग ने सीलिंग की कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नोटिस दिया था कि या तो अपने दस्तावेज दिखाएं, अन्यथा दुकानों को खाली कर दें लेकिन किसी भी दुकानदार ने कोई जवाब नहीं दिया तो इसके बाद पुलिस की मदद से 11 दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

लोग बोले- वर्षों से रह रहे हैं यहां
तोपखाना परेड में रहने वाले महेश कुमार, निर्मला देवी, राजेश शाक्य, लक्ष्मी नारायण और सोमनाथ ने बताया कि वो बरसों से इस जमीन पर रह रहे हैं। पहले वो खेती करके भरण-पोषण करते थे, लेकिन अब उन्होंने जमीन पर रोजगार के चक्कर में दुकानों का निर्माण कर लिया था। लेकिन अब बेवजह उनकी दुकानों को सील कर दिया है जबकि वो पिछले काफी समय से दुकानें बनाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तोपखाना परेड में बिना अनुमति के अनधिकृत तरीके से दुकानें बनी थीं। इन दुकानों को सील करने से पहले विभाग ने नोटिस दिए थे, लेकिन कोई भी दुकानदार सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके इस कारण कार्रवाई की गई।

सतीश गुप्ता, अभियंता, अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड।

अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पुलिस लोगों को समझाते हुए। संवाद

अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पुलिस लोगों को समझाते हुए। संवाद

अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पुलिस लोगों को समझाते हुए। संवाद

अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पुलिस लोगों को समझाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed