फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10252 new voters of the district will vote in the elections

Ambala News: जिले के 10252 नए मतदाता देंगे चुनावों में मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
10252 new voters of the district will vote in the elections
अंबाला सिटी। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में 10252 हजार नए वोटर मतदान करेंगे। सबसे अधिक बराड़ा में 3349 नए वोट बने हैं। इसके साथ ही नारायणगढ़ में 2346, शहर में 2527 व छावनी में 2030 नए वोट बने हैं। मतदाता दिवस को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से वीरवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें अंबाला के उपायुक्त डॉ. शालीन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में दिसंबर में हुई जिला स्तरीय प्रतिस्पर्द्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं चुनावों को देखते हुए आयोग की ओर से उपमंडल स्तर पर ईवीएम व वीवी पैट मशीन के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए शहर के एसडीएम कार्यालय, अंबाला निर्वाचन कार्यालय, छावनी एसडीएम कार्यालय में ईवीएम व वीवी पैट मशीनों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में कहां कितने मतदाता
स्थान मतदाताओं की संख्या
अंबाला शहर 255418
अंबाला छावनी 197588
बराड़ा 221104
नारायणगढ़ 191663
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी के बारे में लें पूरी जानकारी
शहर के पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल ट्रेड से डिप्लोमा कर रहे अंतिम वर्ष के छात्र मर्दोंसाहिब निवासी 19 वर्षीय अजय ने बताया कि वह पहली बार मतदान करने जा रहा है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण काम होता है। वोट देने से पहले प्रत्याशी के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। सोच समझकर ही अपने प्रतिनिधी को वोट देना चाहिए।

सही काम करने वाले को ही वोट दें
तोपखाना बाजार निवासी 20 वर्षीय सुमित ने बताया कि वह पॉलिटेक्निक में अभी प्रशिक्षु है। कुछ ही दिन पहले उसका वोट बनकर आया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में वह मतदान करेगा। सुमित ने बताया कि वोट देने से पहले प्रतिनिधी के बारे में पता होना चाहिए। ऐसे प्रतिनिधी को वोट देना चाहिए जो सही काम करें।
चुनाव में एक-एक मत महत्वपूर्ण
समलेहड़ी गांव के रहने वाले 100 वर्ष के देशराज सिंह व उनकी पत्नी 102 वर्षीय रुकमणी देवी प्रत्येक वर्ष वोट डालते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान महत्वपूर्ण अधिकार होता है। यह उन्हें संविधान द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। चुनावों में एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है। किसी भी प्रकार के लालच में आकर मतदान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed