फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सब्सिडी नहीं मिलने पर जिला खात्र व आपूर्ति नियंत्रक को डीसी ने लगाई फटकार

सब्सिडी नहीं मिलने पर जिला खात्र व आपूर्ति नियंत्रक को डीसी ने लगाई फटकार

Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
सब्सिडी नहीं मिलने पर जिला खात्र व आपूर्ति नियंत्रक को डीसी ने लगाई फटकार
फोटो नंबर : 42 व 43
विज्ञापन

मैडम! गैस की सब्सिडी नहीं आती, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को डीसी ने लगाई फटकार, कहा- आप शिकायतकर्ता के साथ जाओ और फार्म भरवाओ
अन्य अधिकारियों की भी शिकायत आने पर लगी फटकार, कुछ समस्याओं के समाधान के लिए बनाईं कमेटियां
परिवहन मंत्री के न पहुंचने पर कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी ने 25 से अधिक समस्याओं को सुना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। वीरवार को पंचायत भवन में हुई मासिक लोक संपर्क एवं जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री के न पहुंचने पर अंबाला डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बैठक की अध्यक्षता की और समस्याओं का निपटान न होने पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के अलावा अन्य अधिकारियों को भी फटकार लगाई। इस दौरान कुल 12 पंजीकृत शिकायतों को सुना गया जबकि 25 से अधिक अन्य शिकायतों को भी सुना गया। इन समस्याओं में सबसे अधिक बैंक से संबंधित आ रही समस्याओं का भी निदान करने के लिए अधिकारी को कहा गया।
गांव जंधेड़ी के निवासी पासा राम की गैस की सब्सिडी न आने की शिकायत पर डीसी ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए व्यक्ति की सब्सिडी दिलवाने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को फटकार लगाते हुए कि ‘आप तुरंत शिकायतकर्ता के साथ जाओ और उनका फार्म भरवाओ’। वहीं ऑनलाइन फार्म न भरने के कारण शगुन विवाह योजना का लाभ न मिलने पर डीसी ने जिला कल्याण अधिकारी को फटकार लगाते हुए शिकायतकर्ता के घर से दस्तावेज लाकर फार्म भरने के आदेश दिए और लाभ देने को कहा। बैठक में अन्य कई अन्य समस्याओं को लेकर भी कमेटियां बनाई गईं। मौके पर एसपी अशोक कुमार, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एएसपी चंद्रमोहन, वन मंडल अधिकारी हैरतजीत कौर, एसडीएम मीनाक्षी दहिया, सुभाष चंद्र सिहाग, गिरीश कुमार, नगराधीश सुशील कुमार, निगम के संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र सिवाच, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदिति व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह उठी समस्याएं
पेंशन की शिकायत आने पर डीसी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया और निर्देश दिए कि वह पिछली सभी वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन के मामलों की जांच करें जिसमें किसी और की पेंशन किसी अन्य के खाते में आने की शिकायत की गई। गांव इस्माईलपुर की अमरजीत कौर की पिछले दो वर्ष की वृद्धावस्था पेंशन उनके खाते में जाने के स्थान पर सिरसा की कमला देवी के खाते में जा रही थी। इसकी तुरंत जांच के डीसी ने निर्देश दिए और जिसकी गलती से ऐसा हुआ उस पर कार्रवाई करने के लिए कहा। इस समिति में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदिति, शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य मोहम्मद दानिश, साहब सिंह मोहड़ी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव ठरवा में पानी निकासी की समस्या के समाधान में कई विभागों के शामिल होने के कारण डीसी ने चार सदस्यीय समिति बनाकर इस समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इसमें एसडीएम अंबाला कैंट सुभाष चंद्र सिहाग, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज और बीडीपीओ अंबाला प्रथम को शामिल किया गया है।
- गांव गोला के लोगों की शिकायत थी कि किसी बाहरी कंपनी द्वारा गोला से शेरपुर मार्ग पर पोल्ट्रीफार्म लगाया जा रहा है, जिससे आबादी के लोगों को समस्या पेश आने के साथ-साथ उसके नजदीक स्थित स्कूल व मंदिर में जाने वाले लोगों को भी दिक्कत होगी। डीसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले में जब तक न्यायालय का स्टे है, वे कंपनी को एनओसी न दें और बिजली निगम के अधिकारी भी कनेक्शन न देें। उन्होंने कहा कि स्टे हटने के बाद ही पूरे मामलें की जांच करने उपरांत कोई विभागीय कार्रवाई अमल में लाएं।
- गांव जोधपुर की जसविंद्र कौर द्वारा अपनी बेटी से छेड़छाड़ के मामले में दी गई शिकायत की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शिकायत निवारण समिति के सदस्य साहब सिंह मोहड़ी, सरला कपूर और सुरेश सहोता ने बताया कि शिकायतकर्ता को अपने घर में आने-जाने में वास्तविक दिक्कत है और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। डीसी ने घर के बंटवारे का मामला सिविल कोर्ट में डालने के निर्देश देते हुए शिकायतकर्ता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही।
- गांव बहलौली के अमन कुमार की शिकायत थी कि उनके गांव के ही विनोद कुमार ने विदेश भेजने के नाम पर दो लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए हैं। इस मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि दोषीगण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- गांधी नगर बैंक कॉलोनी के शक्ति कपूर की शिकायत थी कि एडवोकेट पुनीत सिरपोल ने अपने घर के सामने 5 फुट से अधिक रैंप बनाकर रास्ते को बंद किया हुआ है। डीसी ने निगम अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करके इस तरह के अवैध निर्माण हटवाने के निर्देश दिए।
‘सिंगला साहब! बैंक वालों को न बचाओ’
बैंकों से संबंधित आ रही शिकायत में गैर सरकारी सदस्यों ने बताया कि किसी भी सरकारी बैंक में गरीब लोगों के साथ सही तरीके से व्यवहार नहीं किया जाता है। जबकि प्राइवेट बैंकों में बहुत तेजी और अच्छे से कार्य होता है चाहे वह कोई भी बैंक क्यों न हो। इस पर बैंक की तरफ से आए अधिकारी ने अपनी बात रखी तो गैर सरकारी सदस्य ने तपाक से बात रखते हुए कि ‘सिंगला साहब! आप बैंक वालों को न बचाओ’। कहीं भी गरीबों के साथ सही व्यवहार नहीं होता है।

ऑनलाइन फार्म के लिए विभाग के बाहर रखा है कर्मचारी
गैर सरकारी सदस्य ने बताया कि ऑनलाइन फार्म के लिए जिला कल्याण विभाग के बाहर कर्मचारी रखा है जोकि फार्म भरने के लिए रुपये ले लेता है लेकिन फार्म नहीं भरता। इस बात से अधिकारियों ने साफ मना कर दिया। इस बात का खुलासा एक योजना के लिए फार्म न भरने पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed