{"_id":"5bbe55ec867a55286329afb8","slug":"101539200492-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द होगी साढ़े सात हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द होगी साढ़े सात हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती : डीजीपी
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जल्द होगी साढ़े सात हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती : डीजीपी
फोटो नंबर : 35 व 36
नवंबर में होगा टेस्ट और बिना इंटरव्यू योग्यता के आधार पर होगी भर्ती
अंबाला-हिसार रोड पर नग्गल थाने की नई बिल्डिंग का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला-हिसार रोड पर नग्गल थाने की नई बिल्डिंग का शुभारंभ बुधवार को डीजीपी बीएस संधू ने किया। उन्होंने बताया कि यहां करीब 2 एकड़ जमीन पर 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नए थाने की बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि सन 1992 से नग्गल थाना एक किराये की बिल्डिंग में चल रहा था, जो अब बिल्कुल जर्जर हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही अंबाला में चार और थानों के लिए बिल्डिंग बनवाई जाएंगी। साथ ही अंबाला की पुलिस की ओर से हॉकी स्टेडियम भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। डीजीपी ने बताया कि काफी समय से लंबित साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्द ही पूरी की जाएगी। नवंबर में इसका टेस्ट होगा और बिना इंटरव्यू योग्यता के आधार पर यह भर्ती होगी। प्रदेश में बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामलों पर उन्होंने कहा कि इस समय पंचकूला व गुड़गांव में साइबर क्राइम के मामले निपटाने के लिए थाने खोले गए हैं। जल्द ही फरीदाबाद में भी इसी प्रकार का थाना खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्राइम लोगों की जागरूकता के अभाव में भी हो रहे हैं। इसके लिए लोगों को भी हम जागरूक करने का काम कर रहे हैं और आने वाले समय में प्रदेश के हर जिले में साइबर क्राइम के मामले निपटाने के लिए थाने खोले जाएंगे। इन मामलों में झारखंड के एक गांव के युवक संलिप्त होते हैं। हमारी बात झारखंड के डीजीपी से भी चल रही है। इसके अलावा डीजीपी ने बताया कि एनसीआर क्षेत्रों के लिए कवच के नाम से एक विंग बनाई जा रही है, जिसमें 150 ग्रीन कमांडो शामिल होंगे। यह विंग एनसीआर क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2018 में जिस एसआईटी का गठन किया गया था, वह बेहद अच्छे तरीके से काम कर रही है।
पहले किराए पर था थाना
डीजीपी ने बताया कि यह पुलिस थाना पहले सदर थाना अंबाला की चौकी होती थी और उग्रवाद के समय इसको थाना नग्गल बनाया गया था। यह थाना पहले गांव नग्गल में होता था और इसमें अकसर बारिश के दौरान पानी भर जाता था। जब वह 1994 में एसपी अंबाला के पद पर नियुक्त हुए तो इसका समाधान करने के लिए एक व्यक्ति से किराये पर इमारत लेकर यह थाना गांव से बाहर स्थापित करवाया था। लगभग 24 वर्ष तक इस किराये की इमारत में चलाया गया। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पंचायत से पौने दो एकड़ जमीन खरीदकर इस थाने का भवन डबल स्टोरी बनाया गया है। इसमें नया फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, रिकॉर्ड व अन्वेष्णकर्ताओं के लिए कंप्यूटर, सीसीटीएनएस लैब उपलब्ध करवाए गए हैं। जिले में वर्तमान में पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने के प्रयासों के तहत सभी पुलिस थानों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है।