फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जिके के 13 कालेजों में बजेगा चुनावी बिगुल

जिके के 13 कालेजों में बजेगा चुनावी बिगुल

Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
जिके के 13 कालेजों में बजेगा चुनावी बिगुल
जिले के 13 कॉलेजों में बजेगा चुनावी बिगुल
विज्ञापन

फोटो नंबर : 9
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये चुनावों को लेकर जारी किए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। प्रदेश में 17 अक्तूबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से करवाने बारे उपायुक्तों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों के बारे भी जानकारी ली और संबंधित विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए इन चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के बारे में भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकतंत्र की सीढ़ी में विद्यार्थी जगत का यह पहला पायदान होता है। इसलिए इस चुनाव को सुझवान तरीके से करते हुए सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि 22 वर्ष बाद होने वाले छात्र संघ के चुनाव को लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक अब की बार इंडरेक्ट तौर पर करवाने का निर्णय लिया है। चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अगली बार इसे डायरेक्ट तौर पर करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज चुनाव को भी शांतिपूर्ण तरीके से पारदर्शिता से करवाने का काम किया था। इसी तरह छात्र संघ चुनाव को भी करवाना है।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे नियुक्त
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में 13 कॉलेजों में चुनाव होंगे तथा इनको प्रक्रिया के मुताबिक पारदर्शिता से करवाने का काम किया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त होंगे और संबंधित कॉलेजों द्वारा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की जो व्यापक व्यवस्था चाहिए उसे भी देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके पास आई कार्ड वही कर सकेंगे कॉलेज में प्रवेश
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को चैलेंज के रूप में लेते हुए सफलतापूर्वक तरीके से आयोजित करना है। प्रदेश के 293 महाविद्यालय, 11 विश्वविद्यालय के तहत 449056 विद्यार्थी इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। 12 अक्तूबर को कॉलेज व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जिनके आई कार्ड बनाए गए वह ही कॉलेज में प्रवेश कर सकेंगे। चुनाव के दौरान किसी भी राजनैतिक दल की एंट्री पूरी तरह से वर्जित है। इन चुनावों के तहत सीआर (क्लास रिप्रसेंटिव) व प्रधान, उप प्रधान, जरनल सचिव, संयुक्त सचिव के चुनाव भी इसी दिन होंगे। कांफ्रेंस के दौरान एसपी अशोक कुमार, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एसडीएम अबाला छावनी सुभाष चंद्र सिहाग, एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार, नगराधीश सुशील कुमार, डीएसपी अजीत कुमार, डीएसपी सुल्तान सिंह, राजकीय कॉलेज अंबाला छावनी प्राचार्य पूनम वत्स, राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ प्राचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed