फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   इनेलो-बसपा के बंद को लेकर पुलिस सतर्क, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा

इनेलो-बसपा के बंद को लेकर पुलिस सतर्क, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा

Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
इनेलो-बसपा के बंद को लेकर पुलिस सतर्क, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा
इनेलो-बसपा का प्रदेशव्यापी बंद आज, पुलिस सतर्क, सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। इनेलो-बसपा के शनिवार को प्रदेशव्यापी बंद को देखते हुए अंबाला में सुरक्षा व्यवस्था कई गुणा बढ़ा दी गई है। एसपी अशोक कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त रखें। सभी राइडर और पीसीआर ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। यहां तक कि डीसी को भी पत्र लिख कहा गया है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाए। सुबह से ही पीसीआर अंबाला सिटी, कैंट, नारायणगढ़, मुलाना, बराड़ा, साहा आदि क्षेत्रों में गश्त करना शुरू कर देंगी। इनेलो बाहुल्य वाले ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त पर ज्यादा फोकस रहेगा। बराड़ा, साहा व मुलाना में अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। प्रत्येक चौक-चौराहे पर सुरक्षा पहले से अधिक होगी।
इनेलो नेता-कार्यकर्ता कर रहे जनसंपर्क
इनेलो कार्यकर्ता व नेता कई दिन से जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। इनेलो कार्यकर्ताओं का कहना है कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाकर रहेंगे। भाजपा व कांग्रेस ने एसवाईएल पर सिर्फ राजनीति ही की है। भाजपा ने महंगाई की मार से आम आदमी को काफी चोट पहुंचाई है। जीएसटी लगाकर उद्योगों को बंद करने का काम किया है जबकि इनेलो शासनकाल में इंस्पेक्टरी राज समाप्त किया गया था। एसटी 14, 14ए, 15ए आदि फार्म खत्म किए गए हैं। प्लाईवुड पर एकमुश्त कर प्रणाली लागू की गई। बर्तन उद्योग पर सी फार्म खत्म किया गया।
विज्ञापन

इनेलो ने हमेशा व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ी : रवि
आठ सितंबर के बंद को लेकर शुक्रवार को इनेलो युवा नेता रवि बब्याल ने अपने साथियों के साथ महेश नगर, दयाल बाग, वशिष्ठ नगर सब्जी मंडी, बोह-बब्याल, मुख्य बाजार और अन्य मार्केट में जाकर दुकानदारों से आठ सितंबर को बाजार बंद करने का आह्वान किया। रवि बब्याल ने कहा कि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ी है। भाजपा सरकार ने हमेशा हिटलर नीति का प्रयोग कर हरियाणा की जनता को ठगा है। इस मौके पर अनिल, जीवन, सतपाल सिंह, गुरमुख सिंह, विशाल, अजय कुमार, अभिषेक, महिंद्र सिंह, कर्मजीत, योगेश, सौरभ, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed