फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   -दो समाचार-

-दो समाचार-

Fri, 09 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
-दो समाचार-
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने फूंका कार्यक्रम अधिकारी का पुतला
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शुक्रवार को डीसी ऑफिस धरना-प्रदर्शन किया, वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी का पुतला भी फूंका। बीते कई दिनों से आंगनबाड़ी वर्कर मांगें मनवाने के लिए धरने पर बैठी हैं। आंगनबाड़ी वर्कर एसोसिएशन की प्रधान अनुपमा ने कहा कि सरकार लगातार उनके अधिकारों का हनन कर रही है, जबकि लगातार धरना दे रही वर्कर्स की ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को जब तक नहीं माना जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


पुरुष यात्रियों को ट्रेन की महिला बोगी से उठाया, हंगामा
अंबाला कैंट। कैंट स्टेशन पर शुक्रवार सुबह यात्रियों की रेलवे स्टाफ से उस समय बहस हो गई। जब एक महिला आरक्षित डिब्बे से पुरुष यात्रियों को निकाला गया। इस दौरान आरपीएफ स्टाफ भी मौके पर मौजूद था। जानकारी मुताबिक चंडीगढ़ से मदुरै एक्सप्रेस के महिला आरक्षित डिब्बे में कुछ पुरुष यात्री सफर कर रहे थे, इस दौरान रेलवे और आरपीएफ स्टाफ ने पुरुष यात्रियों को अन्य डिब्बे में सफर करने की सलाह दी, मगर डिब्बे से उतरने के बजाए वह स्टाफ से बहस करने लगे। यात्री का कहना था कि उसका अन्य परिवार भी इसी डिब्बे में है। मगर स्टाफ से उसकी एक नहीं सुनी। इस दौरान कुछ देर के लिए स्टेशन पर बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed