फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - आर्ईएएस अधिकारी की बेटी से साथ छेड़छाड़ के विरोध में उतरे कांग्रेसी

- आर्ईएएस अधिकारी की बेटी से साथ छेड़छाड़ के विरोध में उतरे कांग्रेसी

Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
- आर्ईएएस अधिकारी की बेटी से साथ छेड़छाड़ के विरोध में उतरे कांग्रेसी
फोटो नंबर... 15, 16, 17
विज्ञापन

- आईएएस अधिकारी की बेटी से साथ छेड़छाड़ के विरोध में उतरे कांग्रेसी
- कांग्रेसियों ने निकसलन रोड व फारुखा खालसा स्कूल के पास पुतले जलाए
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में रविवार कांग्रेसियों ने रोष जताया। जहां एक गुट की महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने निकलसन रोड स्थित कांग्रेस भवन में बाहर पुतला जलाया, वहीं दूसरे गुट की महिलाओं ने फरुखा खालसा स्कूल के पास पुतला फूंका। इसी तरह अंबाला सिटी के बलदेव नगर में भी कांग्रेस नेता हरीश शासन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला जलाकर रोष जताया।
निकलसन रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज चित्रा सरवारा की अगुवाई में सुभाष बराला का पुतला फूंका गया। वहीं, चित्रा सरवारा ने सत्ताधारी दल से सवाल करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अपने नेता के बेटे को बचाने की कोशिश क्यों कर रहा है, क्या भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता स्त्री-विरोधी है। ऐसी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में रहने का कोई अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन दिन के हरियाणा दौरे पर आए थे। साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को नैतिकता और चारित्रिक निर्माण का कौन सा पाठ पढ़ाकर गये थे के उनके जाते ही उसका असर हुआ। उन्होंने कहा कि सुभाष बराला को नैतिकता के नाते तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव आशा चौहान, रुचि शर्मा, गौरी शर्मा, अजित कौर, रिंकी, नेहा, प्रिया कागरा, किरण ठाकुर, शोभा, बिंदिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

दूसरी ओर, फरुखा खालसा स्कूल के निकट महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा हरियाणा के प्रदेशा अध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला जलाया गया। उन्होंने कहा कि युवती की छेड़छाड़ की घटना ने भाजपा के नेताओं की गंदी सोच से पर्दा उठा दिया है। भाजपा सरकार के शासन में ऐसी घटना हो रही है और सरकार है कि अपराधियों को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और उसके बेटे के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed