फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पीड़ित ने कहा, रंजिशन किया गया है छिड़काव, दो लोगों पर जताया संदेह

पीड़ित ने कहा, रंजिशन किया गया है छिड़काव, दो लोगों पर जताया संदेह

Wed, 26 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा, रंजिशन किया गया है छिड़काव, दो लोगों पर जताया संदेह
मुलाना। गांव मनका के पंचायती तालाब में कथित रूप से जहरीले केमिकल छिड़काव के चलते लाखों मछलियां व लारवा मर चुका है। इससे ठेकेदार को करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ठेकेदार ने इसे रंजिशन बताया और दो लोगों पर संदेह भी जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाहरा गांव के रहने वाले ठेकेदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पास मनका गांव से फोन आया कि तालाब में मछलियां मरी हुई हैं। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो तालाब पर लगा जाल कटा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग पचास हजार रुपये है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि जब तालाब को जांचा तो पाया कि तालाब में मौजूद लगभग 2 लाख रुपये की कीमत का 33 लाख मछलियों का लार्वा बिल्कुल नष्ट हो चुका था। इसके साथ ही लगभग दो लाख रुपये की कीमत के ही मछलियों के छोटे बच्चेे भी मर चुके हैं। राजेंद्र सिंह ने उक्त मामले में दो युवकों पर तालाब में जहरीले केमिकल का छिड़काव करने के आरोप मड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस कारण से उनका करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी सोमनाथ सिंह ने बताया कि मौके का मुआयना किया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed