{"_id":"595e89f74f1c1b35168b45ac","slug":"101499367927-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूली बसों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूली बसों के काटे चालान
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर। शहजादपुर पुलिस ने वीरवार को नियमों की अवहेलना पर दो स्कूली बसों के चालान किए हैं। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ स्कूल की बसें क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर चलती हैं। इसी शिकायत पर बसों की चेकिंग की गई तो शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल नारायणगढ़ व ब्लू बेल्स स्कूल नारायणगढ़ की 2 बसों की जांच में खामियां पाई गई। इस पर दोनों बसों के चालान किये गए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की नियमित चेकिंग होगी और नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई होगी।
21 बोतल अवैध शराब बरामद
शहजादपुर। पुलिस ने बुधवार देर रात एक दुकान पर कार्रवाई कर 21 बोतल अवैध शराब बरामद की है। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक दुकान पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इसी पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने दुकान पर रेड की तो वहां से 21 बोतल अवैध शराब मिली। अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने राजपाल को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।