फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1 died in road accident at Ambala

Accident: अंबाला में एक टाटा ऐस ने 5 लोगों को कुचला, एक महिला की हुई मौत

Sun, 25 May 2025 06:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 06:14 PM IST
सार

तेज रफ्तार टाटा ऐस ने हाईवे किनारे खड़े 5 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। चार अन्य घायलों को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से दो लोगों को चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
1 died in road accident at Ambala
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला-अमृतसर हाईवे स्थित काली पलटन पुल से निकट एक तेजरफ्तार टाटा ऐस ने हाईवे किनारे दो कारों से उतरकर खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायलों को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से दो लोगों को चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान अंबाला सिटी जग्गी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय सुभलेश चौहान के रूप में हुई। वहीं, सुभलेश के पति नेत्रपाल व बेटा कमल भी गंभीर रूप से घायल  हैं। वहीं, दूसरा कार सवार पंचकूला के सेक्टर-12 निवासी सुरेश जिंदल व ड्राइवर प्रेम भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतका सुभलेश की बेटी शशी ने बताया कि वह लाडवा से पंचकूला की तरफ जा रहा थे। इस दौरान दूसरी कार से साइड लग गई थी। अभी वह दोनों कार सवार उतरकर बातचीत कर रहे थे कि टाटा ऐस ने खड़े सभी लोगों को कुचल दिया। गनीमत यह रही कि वह कार में दोनों बच्चों के साथ थी। हादसे के बाद टाटा ऐस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद प्रभावित हुए हाईवे के यातायात को पुलिस ने सुचारू कर दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed