फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   nigam employess protest

निगम कार्यालय के समक्ष गरजे नप कर्मचारी

Thu, 26 Sep 2013 01:11 AM IST
Mars, Moon, Dhoomketu
Mars, Moon, Dhoomketu Updated Thu, 26 Sep 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
nigam employess protest
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिक एवं खगोल शास्त्री डा. अरविंद राणाडे और डा. विपिन रावत ने दावा किया कि आईजॉन धूमकेतु जब पृथ्वी के पास से गुजरेगा तो कई रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन


वे बुधवार को ई मैक्स में आयोजित खगोल शास्त्र प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन हरियाणा विज्ञान मंच की ओर से किया गया। कार्यशाला में अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के जिलों से चयनित विद्यार्थियों ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईजॉन धूमकेतु नवंबर माह में धरती के समीप से गुजरेगा। जैसे ही यह धरती के पास से गुजरेगा तो कई बदलाव भी होंगे। उन्होंने बताया कि बताया कि धूमकेतु सदी का सबसे चमकदार तारा होगा। इसके अध्ययन से हमें ब्रह्मांड के रहस्यों का पता चल पाएगा। जिनका अभी सिर्फ अनुमान है या फिर यह सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विश्वभर में मास्को से संचालित आईजॉन नामक संघ द्वारा विश्व स्तर पर विभिन्न उपकरणों को स्थापित किया जा रहा है। ई-मैक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी धूमकेतु को विश्वस्तरीय दूरबीन से देख पाएंगे।

ई-मैक्स ग्रुप के चेयरमैन पीआर बंसल, सीएमडी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि खगोल शास्त्र और इस धूमकेतु की पूरी जानकारी हरियाणा के छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए दो माह तक राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 100 से अधिक वैज्ञानिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।


प्रशिक्षित वैज्ञानिक कार्यकर्ता हरियाणा के 200 से अधिक स्कूलों में जाकर खगोल मेलों का आयोजन करेंगे।

इस दौरान ज्ञानवर्द्धक पोस्टर प्रदर्शनी, बुक प्रदर्शनी, एस्ट्रोनोमी लैब एवं इसके साथ-साथ वीडियो क्लिपिंग तथा मूवी भी दिखाई जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए तैयार मोबाइल वैन को भी हरी झडी दिखाकर ई-मैक्स ग्रुप के चेयरमैन पीआर बंसल एवं सीएमडी ओमप्रकाश अग्रवाल ने रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed