फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   advocate suresh bansal murder case

वकील हत्याकांड में पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्यारोपी

Fri, 06 Sep 2013 10:37 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
advocate suresh bansal murder case

हरियाणा पुलिस ने एडवोकेट सुरेश बंसल की हत्या के मुख्य आरोपी विजय कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड मांगा।

विज्ञापन


अदालत ने विजय सिंह को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी वकीलों का धरना जारी है। वकीलों का कहना है कि जब तक सभी आरोपी नहीं पकड़े जाते धरना और अनशन जारी रहेगा।

आज वकीलों की आपातकालीन बैठक
सुरेश बंसल हत्याकांड मामले में प्रशासन की बेरुखी के विरोध में वकीलों ने सात सितंबर, शनिवार को 11 बजे वकीलों की एक बैठक फतेहाबाद बार एसोसिएशन कार्यालय में बुलाई है।
विज्ञापन


प्रधान सुशील बिश्नोई ने बताया कि सात सितंबर को होने वाली इस बैठक में जिलास्तर पर कमेटियों का गठन करके आंदोलन को तेज करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ये था मामला
फतेहाबाद स्थित लाजपत नगर निवासी वकील सुरेश बंसल (65) पुत्र ओमप्रकाश का भट्टूकलां निवासी विजय कुमार के साथ छह कनाल भूमि का 2009 से विवाद चल रहा था। विजय कुमार का जमीन पर कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में अदालत ने विजय कुमार को फसल आदि के नाम पर 13 लाख मुआवजा राशि भरने के आदेश दिए थे, जिसे वह समय पर भर नहीं पाया। इसपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने विवादित जमीन की कुर्की के आदेश दिए थे।

31 अगस्त की सुबह भट्टूकलां के पंचायत घर में विवादित जमीन की बोली की जा रही थी। तभी दोपहर एक बजे विजय कुमार अपने बेटे रवि के साथ आया और नायब तहसीलदार के सामने कुर्सी पर बैठे वकील सुरेश बंसल की गर्दन पर पीछे से तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

प्रशासन की बेरुखी पर फूटा गुस्सा
पुलिस की नाकामी से क्षुब्ध वकीलों ने शुक्रवार को जमकर नारेबाजी की। साथ ही लोक संपर्क विभाग की ओर से धरना खत्म होने की झूठी खबर जारी करने पर जिला लोक संपर्क अधिकारी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग भी की।


शनिवार को धरने पर बैठने वालों में सुनील मित्तल, अजय गिल्होत्रा, भारत भूषण गर्ग, संजीव जैन, अनिल मित्तल शामिल रहे। रतिया, भट्टू, टोहारा, सिरसा, आदमपुर के वकीलों ने भी कामकाज ठप रखा।

इस दौरान राजकुमार, मोहनलाल नारंग, महेंद्र वधवा, रविंद्र गोदारा, संत कुमार टुटेजा, रामराज मेहता, प्रवीन जोड़ा, महेश तनेजा, हरपाल ग्रोहा, जगबीर सिंह, कुलवंत जांगड़ा, सूरज प्रकाश मौजूद थे।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed