{"_id":"9edeb2c57a62650cd033a32871791089","slug":"accused-of-fraudulent-marriage-and-sexual-exploitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से शादी व शारीरिक शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से शादी व शारीरिक शोषण करने का आरोप
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Mon, 23 Dec 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में रहने वाली एक महिला ने शादीशुदा युवक पर धोखे से उसके साथ दूसरी शादी करने तथा शारीरिक शोषण किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के पिता पर भी मारपीट करने व जेवरात छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वृंदावन में रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर-7 पुलिस को बताया कि उसकी जानकारी बल्लभगढ़ के सेक्टर-तीन में रहने वाले अरुण से हुई। मेलजोल बढ़ने के साथ अरुण ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने उसे बताया कि वह दो बच्चों की मां है। इसके बाद अरुण ने 13 मार्च 2013 को उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह यहां सेक्टर-सात में किराये के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन
अरुण के पिता अमरचंद को शादी का पता चला तो उन्होंने पीड़िता के साथ गाली-गलौच की। अमरचंद ने पीड़िता को बताया कि अरुण पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। आरोप है कि उन्हाेंने पीड़िता से मार पिटाई भी की तथा जान से मरवाने की धमकी दी। आरोप है कि इस झगडे़ में उसकी तीन तोले की सोने की चेन, कानाें की बालियां व हाथ की अंगूठी निकाल ली।
विज्ञापन
इसके बाद अरुण उसे लेकर वृंदावन चला गया। अरुण ने कुछ समय साथ रहने के बाद झगड़ा करना शुरू कर दिया और मार पिटाई शुरू कर दी। यहां तक कि अरुण ने धोखे से दवा देकर उसके तीन महीने के बच्चे के गर्भपात भी करा दिया। आरोप है अरुण ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और धोखा देकर छोड़कर कहीं चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है।