फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   A house collapsed in Charkhi Dadri due to heavy rain

Haryana: बारिश में भरभराकर कर गिरा मकान, परिवार के लोगों ने भागकर बचाई जान, देर रात हुआ हादसा

Wed, 09 Jul 2025 11:41 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 11:41 AM IST
सार

मंगलवार रात भारी बारिश के दौरान एक मकान ढह गया। गनीमत रही कि पीड़ित परिवार के सदस्य उस समय जाग रहे थे और समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन
A house collapsed in Charkhi Dadri due to heavy rain
भारी बारिश में गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी जिले के खेड़ी सनवाल गांव में मंगलवार रात भारी बारिश के दौरान एक मकान ढह गया। गनीमत रही कि पीड़ित परिवार के सदस्य उस समय जाग रहे थे और समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचा ली। हादसे में परिवार का सारा सामान मलबे में दब गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

विज्ञापन


परिवार के लोगों की बची जान 

खेड़ी सनवाल निवासी भूप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात जोरदार बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई। बारिश थमने के बाद परिवार के सदस्य भूप सिंह, उनकी पत्नी कृष्णा, बेटा सुरेंद्र, और पुत्रवधू जाग रहे थे। तभी अचानक एक कमरे से कुछ गिरने की आवाज आई। जांच करने पर पता चला कि एक कमरा ढह चुका था। इसके तुरंत बाद परिवार आंगन में भागा, और उसी दौरान दूसरा कमरा भी ढह गया।
विज्ञापन


सहायता की गुहार

हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन परिवार का सारा सामान मलबे में दब गया। रातभर परिवार मलबे से सामान निकालने की कोशिश में जुटा रहा। सुबह गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की। भूप सिंह ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि परिवार इस नुकसान से उभर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed